'तुम भी मैन्यू में हो क्या...', रेस्टोरेंट में पुरुष ग्राहक करते थे कैसे कमेंट, वेट्रेस ने सुनाई आपबीती

महिला वेटर ने अपने उन अनुभवों का खुलासा किया है, जो उसे अपनी नौकरी के दौरान रेस्टोरेंट में झेलने पड़े हैं।

मियामी: अक्सर जब लोग किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो उनका पूरा ध्यान टेस्टी और किफायती खाने पर होता है। लोग वेटर को बुलाते हैं और उससे पूछते हैं कि आपके रेस्टोरेंट का क्या फेमस है, कौन सी डिश यहां ज्यादा टेस्टी है या फिर आपके यहां किस फूड आइटम पर कितनी छूट मिलेगी। लेकिन, कुछ लोग इन सबसे अलग हटकर घटियापने की हरकतें भी करते हैं। जैसे खाने में बेवजह की कमियां निकालना या फिर महिला वेटर्स को गंदी निगाहों से देखना। हैरान मत होइए, ऐसा हकीकत में होता है। क्योंकि, एक महिला वेटर ने अपने उन अनुभवों का खुलासा किया है, जो उसे अपनी नौकरी के दौरान रेस्टोरेंट में झेलने पड़े हैं।

'लॉ की पढ़ाई करने के दौरान किया रेस्टोरेंट में काम'

'लॉ की पढ़ाई करने के दौरान किया रेस्टोरेंट में काम'

'द डेली स्टार' में छपी खबर के मुताबिक, फ्लोरिडा के मियामी में रहने वालीं ब्रेंडा पेरेज नाम की इस वेट्रेस ने खुलासा किया है कि रेस्टोंरेट में आने वाले कुछ पुरुष ग्राहकों से अक्सर उन्हें किस तरह के कमेंट सुनने को मिलते हैं। दरअसल ब्रेंडा पेरेज ने अपनी लॉ की पढ़ाई करने के दौरान एक अमेरिकी रेस्टोरेंट चेन में करीब दो साल तक काम किया था। ब्रेंडा इस नौकरी और उसके लिए मिलने वाली सैलरी से संतुष्ट थीं, लेकिन कुछ पुरुष ग्राहक उनके ऊपर जिस तरह के कमेंट करते थे, वो उनके काफी बुरा अनुभव था।

'ऐसा कोई दिन नहीं होता था, जब कमेंट ना आएं'

'ऐसा कोई दिन नहीं होता था, जब कमेंट ना आएं'

23 वर्षीय ब्रेंडा पेरेज ने अपने इन अनुभवों के बारे में बताया, 'रेस्टोरेंट में ऐसा कोई दिन नहीं होता था, जब मुझे वो कमेंट ना सुनने को मिलते हों। कई बार कुछ ग्राहक मेरे बेस्ट्स की तुलना चिकन से करते हुए कमेंट करते थे। तो, कुछ ग्राहक इससे भी ज्यादा भद्दे कमेंट करते थे। जैसे, जब मैं मैन्यू कार्ड लेकर किसी ग्राहक की टेबल पर जाती थी, तो वो कहता था कि क्या तुम भी मैन्यू में हो?'

'बुरा लगा, लेकिन मैं कुछ कह नहीं पाई'

'बुरा लगा, लेकिन मैं कुछ कह नहीं पाई'

ब्रेंडा पेरेज ने आगे बताया, 'ऐसे ही एक दिन एक ग्राहक ने कहा कि उसे उसकी प्रेमिकाओं की तरह चिकन विंग्स हॉट और नेक्ड चाहिए। कभी-कभी तो वो मेरी बॉडी को लेकर भी कमेंट करते थे। एक दिन जब मैं एक टेबल पर गई तो वहां बैठे ग्राहकों में से एक लड़के ने मेरी तरफ इशारा करते हुए कहा- 'मेरा अंदाजा है कि...32डी।' मुझे बहुत बुरा लगा, लेकिन मैं कुछ कह नहीं पाई।'

'फोटो लेते समय उसने कहा कि मैं अपने बाल पीछे कर लूं'

'फोटो लेते समय उसने कहा कि मैं अपने बाल पीछे कर लूं'

अपने इन खराब अनुभवों के बारे में ब्रेंडा पेरेज ने बताया, 'एक दिन एक दूसरे लड़के ने मुझसे कहा कि वो मेरे साथ एक फोटो लेना चाहता है, ये बहुत ही सामान्य सी बात थी, इसलिए मैंने मना नहीं किया। लेकिन, फोटो लेते समय उसने कहा कि मैं अपने बाल पीछे की तरफ कर लूं, क्योंकि बालों की वजह से मेरे ब्रेस्ट ढक रहे हैं। मेरे लिए ये बहुत ही घिनौना था।'

'क्या हम आपके साथ बैठकर 3 घंटे तक फ्लर्ट करें'

'क्या हम आपके साथ बैठकर 3 घंटे तक फ्लर्ट करें'

ब्रेंडा पेरेज ने आगे कहा, 'मैं हैरान थी कि पुरुष ग्राहक रेस्टोरेंट में यंग वेट्रेस से इस तरह का व्यवहार क्यों करते है? मतलब, क्या आप चाहते हैं कि वेट्रेस आपके साथ ऑलिव गार्डन में बैठकर 3 घंटे तक फ्लर्ट करे? हालांकि रेस्टोरेंट में आने वाले ज्यादातर ग्राहक हमारे साथ बहुत ही सम्मान से बात करते थे, लेकिन कुछ ग्राहकों की वजह से हमें बुरे अनुभव से गुजरना पड़ता था।' (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+