Video:महिला के गले से छीना 50 हजार का नेकलेस, सड़क पर पटककर भागे
नई दिल्ली। लंदन पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। फुटेज जारी कर पुलिस ने लोगों ने मदद मांगी है। पुलिस 52 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम लेने वाले चेन स्नैचर्स को पकड़ने के लिए लोगों से मदद मांग रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तीन लुटेरे एक अकेली महिला को अपने शिकार बनाते हैं और उसके गले से लगभग 50 हजार की कीमत वाले नेकलेस को लूटकर वहां से फरार हो जाते हैं।

52 साल की महिला के साथ हाथापाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला से नेकलेस छीनना आसान नहीं था। बुजुर्ग महिला ने लुटेरे को आसानी से अपना हार नहीं दिया और आखिरी तक उनसे लड़ती रही। लुटेरे ने महिला को जमीन पर पटकर उसके गले से नेकलेस छीन लिया और स्कूटी पर इंतजार कर रहे अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गए।

नेकलेस छीनने के लिए जमीन पर पटका
डेली मेल के मुताबिक घटना 20 जून को एक हिंदू मंदिर के पास का है,जहां महिला 600 पाउंड की कीमत का नेकलेस पहनकर गुजर रही थी। दिनदहाड़े हेलमेट पहने तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटककर उससे नेकलेस छीनकर भाग गए। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस ने इन लुटेरों को पकड़ने में लोगों से मदद की उम्मीद में इस वीडियो को जारी किया है और उनके बारे में लोगों से जानकारी मांगी है।

किसी ने नहीं की मदद
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े फुटपाथ से गुजर रही महिला के साथ लुटेरे छीना झपटी कर रहे हैं, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। लोग अपनी गाड़ियों से वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी इस बुजुर्ग महिला की मदद नहीं की और अपराधी वहां से भागने में कमियाब हो गए।












Click it and Unblock the Notifications