OMG! दादी ने 6 साल की पोती पर चढ़ाई स्कूटी, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वीडियो

इससे ज्यादा खौपनाक वीडियो आपने आज से पहले नहीं देखा होगा। जहां एक दादी ने अपनी 6 साल की पोटी पर स्कूटी चढ़ा कर उसकी हड्डियां तोड़ दी।

बीजिंग। चीन के गुआंगदोंग प्रांत से एक दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आया है। वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक महिला एक छोटी बच्ची पर स्कूटी चढ़ा रही है। बच्ची दर्द से बिलख रही है, लेकिन उसे बचाने वाले कोई नहीं है। महिला ऐसा दो बार करती है। चीनी मीडिया के मुताबिक वो महिला बच्ची की दादी है।

 woman arrested for running motorbike over child’s feet

जी हां 6 साल की बच्ची जिसपर 50 साल की महिला ने स्कूटी चढ़ा दी वो उसकी सौतेली दादी है। महिला ने क्यों ऐसा क्यों किया इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन चीनी मीडिया के मुताबिक बच्ची की मां की मौत हो चुकी है और उसके पिता जेल में है। बच्ची अपने दादा के साथ रहती है, जिन्होंने उस स्कूटी सवार महिला से दूसरी शादी कर रखी है। बच्ची की सौतेली दादी अक्सर उसे पीटा करती थी। उसे खाने के लिए पर्याप्त खाना नहीं देती थी। बच्ची की छोटी गलतियों पर उसे खूब मारा-पीटा करती थी। अब उसने बच्ची के साथ ये काम किया।

लगभग 40 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक स्कूटी पर सवार है और उसके साथ एक बच्चा भी है। वहीं बच्ची सड़क पर लेटी हुई है। वो दर्द के मारे रो रही थी, लेकिन इस बेरहम महिला को उसपर थोड़ी सी भी दया नहीं आई और उसने दोबारा से उस मासूम बच्ची पर गाड़ी चढ़ा दी। वीडियो जारी होने के बाद पुलिस ने महिला को कस्टडी में तो ले लिया, लेकिन महिला ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। देखिए ये दिल दहला देने वाला वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+