जब तेज रफ्तार ट्रक के सामने आ गई स्कूली बच्चों से भरी बस, VIDEO हुआ वायरल
तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस। 1 दिन में 7 लाख लोगों ने देखा वीडियो।
नई दिल्ली। सड़क हादसे के कई वीडियो आपने पहले भी देखे होंगे, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे है वो बेहद ही खौफनाक है। हादसे का वीडियो देखकर आपकेो रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तेज रफ्तार ट्रेक और बच्चों से भरी स्कूल बस के बीच हुई इस टक्कर को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी, लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इस भयंकर हादसे के बावजूद इस घटना में किसी को खरोंच तक नहीं आई।

हादसा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का है, जहां 20 स्कूली छात्रों से भरी स्कूल बस एक ट्रक से टकरा गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाईवे के पर करीब 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से एक ट्रक आ रहा था कि तभी अचानक स्कूल की बस सामने से आ गई। बस को देखते ही ट्रेक ड्राइवर ने तेज रफ्तार बस में ब्रेक लगा दी।
100 किमी की रफ्तार से चल रही ट्रक में अचानक ब्रेक लगाने की वजह से ट्रक के टायर फट गए और उसकी वजह से ट्रक से धुंआ निकलने लगा जो आसपास फैल गया। ब्रेक लगाने के बाद थोड़ी दूर तक ट्रक खिसकता रहा। हलांकि ट्रेक ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी को खरोंच नहीं आई है।
स्कूल बस के ड्राइवर से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि अचानक उसने बस को हाईवे पर क्यों मोड़ दिया। ये घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसे अब पुलिस ने जारी किया है। आप भी देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications