VIDEO: 3000 KG के दरियाई घोड़े के शिकार में जुटा था शेरों का झुंड, बीच में आ गए इंसान, क्या हुआ अंजाम?

शेर जंगल का राजा होता है। कहते हैं कि अगर एक बार वो किसी शिकार के पीछे पड़ जाए तो उसके बचने की उम्मीद ना के बराबर रहती है। अब शेर से जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। जिसमें वो 3000 किलोग्राम से ज्यादा वजनी दरियाई घोड़े से भिड़ गया। इस लड़ाई के बीच में इंसान भी आए गए, ऐसे में मुकाबला और दिलचस्प हो गया। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?

कहां का है वीडियो?

वायरल वीडियो दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है। इसे कुछ साल पहले फिल्माया गया था, लेकिन ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पर्यटक अपनी गाड़ियों से नेशनल पार्क की सैर पर निकले थे। तभी उनको सड़क किनारे एक दरियाई घोड़ा दिखा, जो वयस्क था। वो शायद अपने झुंड से बिछड़ गया था। वो शांति से घूम रहा होता है, तभी वहां कुछ शेर पहुंच जाते हैं।

आधा दर्जन से ज्यादा शिकारी

आधा दर्जन से ज्यादा शिकारी

शेर के झुंड में आधा दर्जन से ज्यादा शिकारी रहते हैं। उनको खाने की तलाश थी। उनकी नजर जैसे ही दरियाई घोड़े पर पड़ी, उन्होंने तुंरत उस पर हमला करने की सोची। उनके लिए वो जंगल का सबसे बेहतरीन शिकार था, क्योंकि आमतौर पर दरियाई घोड़े का वजन 3000 किलो से ज्यादा होता है। ऐसे में वो पूरे झुंड का भूख मिटा सकता था।

क्या हुआ अंजाम?

क्या हुआ अंजाम?

दो शेरों ने तुरंत आगे आकर हमला किया, लेकिन दरियाई घोड़ा को कोई फर्क नहीं पड़ा। वहां पर पर्यटकों के वहन खड़े थे। बचने के चक्कर में दरियाई घोड़ा उनसे जा भिड़ा। इससे कार के अगले हिस्से को हल्का नुकसान हुआ। कुछ ही देर में सारे शेर उस पर टूट पड़े। इस पर वो बचने के लिए झाड़ियों की ओर गया, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी नहीं थी। आखिर में शेर कामयाब हुए और उनके झुंड की भूख मिट गई।

40 KG से ज्यादा घास कर जाते हैं हजम

40 KG से ज्यादा घास कर जाते हैं हजम

आपको बता दें कि दरियाई घोड़े जंगल में पाए जाने वाले शांत जीवों में से एक हैं, लेकिन जब वो लड़ते हैं, तो बहुत ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। वैसे तो दरियाई घोड़े को शाकाहारी माना जाता था, लेकिन हाल ही में एक रिसर्च सामने आई, जिसमें कुछ के मांसाहारी होने के सबूत मिले हैं। ये अपने प्रभावशाली शरीर को बनाए रखने के लिए एक रात में करीब 40 किलोग्राम खाना पचा जाते हैं। साथ ही इन्हें पानी में आराम करना काफी पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+