यहां लड़कियों को दी जाती है अंडरगारमेंट्स में चम्मच छिपाकर रखने की सलाह, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के देशों में महिलाएं असुरक्षित हैं। रेप, हत्या, जबरदस्ती शादी, खतना और मानव तस्करी जैसे अपराधों की शिकार हो रही हैं। महिलाओं को इन अपराधों से बचाने के लिए कई उपाय और सलाह भी दिए जाते हैं। ऐसा ही एक अजीबों-गरीब सलाह स्वीडन की संस्था ने देश की महिलाओं को दिया है। स्वीडन की महिलाओं को अपने अंडरगारमेंट में चम्मच छुपाकर रखने की सलाह दी जाती है। ऐसी सलाह देने के पीछे का मकसद जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

 अंडरगारमेंट में चम्मच छुपाकर रखने की सलाह

अंडरगारमेंट में चम्मच छुपाकर रखने की सलाह

स्वीडन के एक शहर गोथेनबर्ग में लड़कियों को ये सलाह दी जाती है कि वो अपने अंडरगारमेंट में चम्मच छिपा कर रखें।लड़कियों को उनकी सुरक्षा के लिहाज से ये सलाह दी जाती है। स्वीडन में महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए ये तरीका निकाला है, जिसका मकसद लड़कियों को जबरन देश से बाहर ले जाने वालों को पकड़नवा और लड़कियों को बचाना है।

 अंडरगारमेंट में चम्मच छुपाने से कैसे बचेंगी लड़कियां

अंडरगारमेंट में चम्मच छुपाने से कैसे बचेंगी लड़कियां

दरअसल स्वीडन में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लड़कियों की जबरन शादी करवाकर उन्हें देश से बाहर ले जाया जाता है। पिछले दिनों ऐसे कई मामले सामने आए, जहां लड़कियों को उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर देस से बाहर ले जाया गया और उनका खतना किया गया। ऐसे में लड़कियों को सलाह दी गई कि वो अपने अंडरगारमेंट में चम्मच रखें। ऐसा करने से वो एयरपोर्ट पर पकड़ी जाएंगी और बच सकती है।

 महिलाओं की रक्षा करेगा चम्मच

महिलाओं की रक्षा करेगा चम्मच

महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था का कहना है कि जिन लड़कियों के अंडरगारमेंट में चम्मच होगा, एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान वो मेटल डिटेक्टर से गुजरते वक्त वो पकड़ी जाएंगी। पकड़े जाने पर उन लड़कियों को अलग से कमरे में ले जाकर चेक किया जाएगा। उस दौरान वो एयरपोर्ट के अधिकारियों से बात कर बता सकती है कि उन्हें जबरन देश से बाहर ले जाया जा रहा है। संस्था का कहना है कि इस बारे में एयरपोर्ट के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। ऐसे में उन्हें पता है कि लड़कियों को कैसे सुरक्षित बचाना है। ऐसा नहीं है कि ये उपाय कारगर नहीं है। ब्रिटेन में चम्मच की वजह से ही कई लड़कियों को बचाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+