Watch Video: सीना तानकर मुर्गी ने किया कोबरा सांप का सामना, अंडों को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी
नई दिल्ली, 31 जनवरी। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिसे देख यूजर्स दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि अपने बच्चों को बचाने के लिए सिर्फ इंसान ही नहीं जानवरों और पक्षी भी जान की बाजी लगा देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां से अधिक अपने बच्चों को कोई और प्यार नहीं कर सकता। सोशल मीडिया पर वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है।

मुर्गी ने अकेले किया सांप का सामना
वीडियो में सांप और मुर्गी के बीच खूनी जंग को देखा जा सकता है, जो बच्चे अभी अंडे से बाहर नहीं आए उन्हें बचाने के लिए मुर्गी ने अपनी जान दांव पर लगा दी। वायरल हो रहे वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक सांप जो किंग कोबरा बताया जा रहा है, वो मुर्गी के अंडों से अपना पेट भरने की फिराक में था।

अंडे चुराने की फिराक में था सांप
इस बीच जब वह अंडों के करीब आता है तो मुर्गी ने भी सीना तानकर उसका सामना किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप बार-बार अपना मुंह खोलकर मुर्गी को डराने की कोशिश कर रहा है, जिससे वह अंडों से दूर हो जाए। हालांकि मुर्गी अपने अंडों को बचाने के लिए उनपर बैठी रहती है और सांप के हर वार का जवाब अपनी चोंच मारकर देती है। इस बीच सांप भी कई बार फन मारकर अंडे छिनने की कोशिश करता है।

ऐसा हुआ इस लड़ाई का अंत
इस पूरी लड़ाई को पास में ही खड़े एक शख्स द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जाता है। वीडियो देखकर लगता है कि मुर्गी पालतू है और आस-पास कई और मुर्गे भी घूमते नजर आते हैं, हालांकि किसी की हिम्मत नहीं होती कि वह सांप से मुकाबला करने के लिए मुर्गी के साथ खड़ा हो। उधर, मुर्गी अकेले ही जहरीले सांप का सामना करती है और उसे बार-बार चोंच मारकर वहां से भागने पर मजबूर कर देती है।

मुर्गी की हिम्मत देख लोग हैरान
इंटरनेट पर अब मुर्गी के हिम्मत की तारीफ की जा रही है, वहीं अपने बच्चों के प्रति मुर्गी के प्यार को देख लोग हैरान भी हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं कई यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस बीच कई यूजर्स ने वीडियो बना रहे शख्स पर भी गुस्सा जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा, 'जिसने वीडियो बनाया वो भी हेल्प कर सकता था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मां को नमन।'
यह भी पढ़ें: Watch Video: चूहे में घुस गई 'ब्रूस ली' की आत्मा! सांप के हर वार का एक्शन हीरो की तरह दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications