Watch Video: चूहे में घुस गई 'ब्रूस ली' की आत्मा! सांप के हर वार का एक्शन हीरो की तरह दिया जवाब

नई दिल्ली, 27 जनवरी। आपने बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई एक्शन फिल्मों में हीरो के हैरतंगेज करतब का मजा लिया होगा, लेकिन क्या आपनी कभी रियल लाइफ में ऐसा होता देखा है। इंसानों का तो पता नहीं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चूहे से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने एक्शन किंग 'ब्रूस ली' को भी पीछे छोड़ दिया। वीडियो में सांप और चूहे के बीच जिंदगी और मौत की लड़ाई देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर चूहे का एक्शन देख यूजर्स ने भी दांतों तले उंगली दबा ली।

वायरल हुआ मजेदार वीडियो

वायरल हुआ मजेदार वीडियो

सांपों के पसंदीदा शिकार में से एक चूहा भी है, अक्सर दोनों के बीच शिकार और शिकारी का खेल देता जाता रहा है। इसी से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांप के हर वार से बचने के लिए चूहे की फुर्ती देख आप भी दंग रह जाएंगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंधेरी रात में सांप और चूहा एक-दूसरे के बिल्कुल सामने आ जाते हैं।

चूहे के अंदर आई ब्रूस ली की आत्मा!

चूहे के अंदर आई ब्रूस ली की आत्मा!

इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद आपने भी नहीं की होगी। दरअसल, सांप बिना कोई हरकत किए चूहे के और करीब आने का इंतजार कर रहा था, ताकि उसके एक वार में चूहा धराशायी हो जाए। हालांकि, सांप ने कभी नहीं सोचा होगा कि उससा पासा किसी ऐसे चूहे से पड़ा है, जिसमें शायद एक्शन हीरो 'ब्रूस ली' की आत्मा प्रवेश कर गई थी। चूहे ने सांप के हर वार का किसी एक्शन हीरो की तरह उछल-उछल कर जवाब दिया।

सांप के मुंह पर जोरदार वार

सांप के मुंह पर जोरदार वार

इंस्टाग्राम पर नेचर27_12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया ये वीडियो अब धूम मचा रहा है। वीडियो किसी मैदान में रिकॉर्ड किया गया है, जहां शिकार की तलाश में निकले सांप का सामने फुर्तीले चूहे से हो जाता है। सांप के पहले वार का जवाब चूहा उसके मुंह पर एक जोरदार लात मारकर देता है। इसके बाद सांप फिर पूरी रफ्तार से हमला करता है, लेकिन पहले से ही तैयार चूहा करीब एक फुट ऊंची छलांग मार कर अटैक से बच निकलता है।

क्या हुआ लड़ाई का रिजल्ट

क्या हुआ लड़ाई का रिजल्ट

अगले ही पर सांप अपने हमले में कामयाब होता नजर आता है लेकिन फुर्तीला चूहा, खुद को दूर उछालते हुए फिर सांप के मुंह पर लात मार उसे दूर धकेल देता है। 34 सेकंड के इस वीडियो को देख आपको किसी एक्शन मूवी देखने जैसा अहसास होगा। हालांकि इस लड़ाई का क्या नतीजा निकला, इसका तो पता नहीं चल सका लेकिन चूहे की फुर्ती देख उसका मरना तो मुश्किल ही लग रहा है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

इस लिए खास है ये चूहा

इस लिए खास है ये चूहा

इंस्टाग्राम पर वीडियो को अब तक 8 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, हालांकि ये पुराना जरूर है लेकिन लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। वीडियो कहां रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन अकाउंड होल्डर द्वारा कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक सांप खतरनाक रैटलस्नेक है और उसका सामना करने वाला रेगिस्तानी कंगारू चूहा है। इस प्रजाति के चूहे अपनी फुर्ती और ऊंची छलांग के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों इस देश में नहीं हैं एक भी सांप? मान्यता- कड़ी तपस्या के बाद संत ने समुद्र में भेज दिए थे सारे नाग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+