गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, बीकानेर में रेत बनी आग, BSF जवान ने कैसे उबाला अंडा, देखें Video

भीषण गर्मी के बीच अगर बात राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर या फिर बाड़मेर जैसे क्षेत्रों की जाय तो यहां बहुत बुरा हाल है। दोपहर के वक्त इन क्षेत्रों में रेत इतनी गर्म हो जाती है, चलना मुश्किल है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच सीमा की सुरक्षा में जुटे जवानों ने कुछ दिन पहले रेत में पापड़ भुनते हुए दिखाने के बाद अब एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बीएसएफ जवान को रेत में अंडे को उबालते हुए देखा जा सकता है।

लगातार सीमावर्ती इलाकों में गश्त कर रहे जवानों को अक्सर विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों के मुताबिक राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में वर्तमान तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, "भीषण गर्मी के बावजूद सीमावार्ती इलाकों में भी हमारे सैनिक लगातार गश्त कर रहे हैं। हम उन्हें लू से बचाने के लिए नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध करवा रहे हैं।"

BSF soldiers boiled eggs in Bikaner

इस बीच एक अब वायरल हो रहे वीडियो में, बीकानेर के पास सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान को रेत में अंडे उबालते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर साझा की गई दो मिनट, 59 सेकंड की क्लिप में, एक बीएसएफ जवान गर्म रेत के बीज एक अंडा ढकते हुए देखा जा रहा है। कुछ मिनट बाद जब अंडा रेत से निकाला जाता है तो वो उबला हुआ नजर आता है।

इस बीच, बीएसएफ कर्मियों ने राजस्थान के रेगिस्तान में भीषण गर्मी के बीच सैनिकों को स्वस्थ और फिट रखने के लिए अधिकारियों द्वारा अपनाई जा रही सावधानियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, "वर्तमान तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस है, फिर भी हमारे सैनिक लगातार गश्त कर रहे हैं। हम उन्हें लू से बचाने के लिए नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+