पूरी दुनिया के फैले इस शख्स के बच्चे, 550 बच्चों के 41 साल के 'पिता' की अजीब कहानी
नीदरलैंड में एक शख्स 550 से ज्यादा बच्चों का पिता है, जिसके बाद स्पर्म डोनर पिता को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

Sperm Donor Father: आजकल लोग दो से ज्यादा संतान पैदा करने में सौ बार सोचते हैं। इसकी वजह कमाई कम और खर्चा ज्यादा। क्योंकि महंगाई के इस दौर में दो ही बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाने-लिखाने से हालात खराब हो जा रही है तो सोचो वो आगे कैसे कदम उठाएंगे, लेकिन इस दिनों एक ऐसे शख्स की चर्चाएं जोरों पर है, जो 10-20 नहीं बल्कि 550 बच्चों का 'पिता' है। नीदरलैंड में इस शख्स को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
दुनियाभर में पैदा किए 550 बच्चे
बढ़ती जनसंख्या दुनिया के हर देश की समस्या है, लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी है, जो इनफर्टिलिटी की समस्या के चलते माता-पिता नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे लोग मेडिकल ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, जिससे पेरेंट्स बनने में आसानी हो रही है। ऐसे में माता-पिता बनने के लिए स्पर्म डोनेशन का काफी चलन है। दुनिया के हर देश में स्पर्म डोनर की खूब डिमांड है। स्पर्म डोनेशन से लोग अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं।
महिलाओं को गुमराह करने का आरोप
नीदरलैंड कोर्ट में ऐसे ही एक 41 वर्षीय शख्स जिसका नाम जोनाथन जैकब मीजेर है, उसको लेकर सुनवाई चल रही है। जैकब पर दुनियाभर की सैकड़ों महिलाओं को गुमराह कर कम-से-कम 550 बच्चों के पिता बनने के आरोप में केस किया गया है। कोर्ट में शख्स के खिलाफ मुकदमा दायर वाली एक महिला ने कहा कि अगर मुझे पता होता कि वह पहले ही 100 से अधिक बच्चों का पिता बन चुका है तो मैं उसे कभी नहीं चुनती।

कोर्ट में ऐसे शख्स को रोकने की मांग
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक नीदलैंड के रहने वाले जैकब के खिलाफ 550 से ज्यादा बच्चे पैदा करने के आरोप में सीरियल स्पर्म डोनर के रूप में कोर्ट में तलब किया गया है। हेग के रहने वाले शख्स पर सैकड़ों महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगने के बाद अप्रैल में कोर्ट में पेश किया जाएगा। डोनोरकिंड फाउंडेशन ने शख्स को और ज्यादा स्पर्म डोनेट करने से रोकने के लिए इस केस में अदालत में घसीटा है।
नीदरलैंड में पैदा किए 100 से ज्यादा बच्चे
बता दें कि डच सोसाइटी ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी ने पहली बार 2017 में जैकब के बारे में चेतावनी दी थी। लेकिन उस समय तक वह नीदरलैंड में 10 क्लीनिकों में स्पर्म डोनेट करने के बाद लगभग 102 बच्चों का पिता बन चुका था। इसके बाद उसके देश में ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था, लेकिन इसके बाद वो विदेश में स्पर्म डोनेट करने लगा।
महिला ने लगाए आरोप
कोर्ट में ईवा नाम की एक डच महिला जिसने 2018 में जैकब से स्पर्म से गर्भ धारण करने के बाद एक बच्चे को जन्म दिया, उसने कोर्ट में कहा कि इसका उसके बच्चे पर क्या असर पड़ेगा, यह सोचकर वह खुद बीमार महसूस कर रही थी। महिला ने कहा कि अगर उसे यह सब पता होता कि वह पहले ही 100 से अधिक बच्चों का बाप बन चुके जैकब को बिल्कुल नहीं चुनती। फाउंडेशन के वकील मार्क डे हेक ने कहा कि जैकब ने 25 से अधिक बच्चों के पिता के नियम को तोड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications