OMG! कमरे की फर्श के नीचे सांपों का कुनबा, एक साथ निकले 25 बच्चे, नाग फरार-नागिन लगी हाथ
Snake Family: फतेहाबाद में एक साथ 25 सांप के बच्चे अचानक कमरे से बरामद हुए। इस घटना से गांव में सभी के रोंगटे खड़े हो गए। यह सांप देश के दूसरे सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से एक माने जाते हैं।
सावन के महीनों में सांपों का दिखना और निकलना आम बात है। लेकिन, क्या हो जब आपके कमरे से अचानक एक साथ 25 सांपों का पूरा कुनबा ही बाहर निकल आए। रोंगटे खड़े करने वाली यह घटना हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र से सामने आई है। यहां देश के दूसरे सबसे ज्यादा जहरीले सांपों का कुनबा अचानक बाहर आ गया।
इसमें एक 6 फुट से ज्यादा लंबा सांप भी है। स्नेक कैचर ने सांपों के आशियाने को जमीन के नीचे से बाहर निकाला और साथ ले गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा वाक्या?

फतेहाबाद जिले स्थित भट्टू कलां गांव का है। यहां के किसान पृथ्वी साईं ने खेत में बने कमरे में एक सांप को निकलते देखा। आनन फानन यह बात आग की तरह गांव में फैल गई। गांव वालों ने स्नेक कैचर को सूचित किया। गांव में सांप के दिखने की जानकारी होने पर स्नेक कैचर पवन जोगपाल मौके पर पहुंचे। स्नेक कैचर पवन जोगपाल के मुताबिक, कमरे की ईंटों के फर्श हटाई तो जमीन के नीचे 6 फीट का सांप लंबी नागिन हाथ लगी।
Recommended Video
25 अंडों से बाहर निकले संपोले
स्नेक कैचर पवन जोगपाल ने बताया कि नाग हाथ नहीं लगा। नागिन को काबू में करने के बाद सांप के बच्चों की तलाश की। ईंटों के अंदर से ही फन फैलाते एक साथ 25 अंडों से बाहर निकले संपोले निकले। सभी को काबू में कर लिया गया।
देश के दूसरे सबसे ज्यादा जहरीले हैं ये सांप
बताया जा रहा है कि यह सांप भारतीय कोबरा, जिसे आमतौर पर चश्माधारी कोबरा, एशियाई कोबरा या बिना स्लेट कोबरा के रूप में भी जाना जाता है। यह एक कोबरा की प्रजाति है, जो एलापिडे परिवार का एक जहरीला सांप है। यह प्रजाति भारतीय उपमहाद्वीप की मूल निवासी है। भारत में सबसे ज्यादा सर्पदंश के मामलों में यह सांप ही जिम्मेदार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications