गर्मी से बचने के लिए 'हाजमोला मॉकटेल' ड्रिंक हो रहा Viral, इंटरनेट यूजर्स बोले- वाह! ठंडा-ठंडा कूल-कूल, VIDEO
Hajmola Mocktail: गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ड्रिंक को काफी पसंद कर रहे हैं।

Hajmola Mocktail: गर्मी का मौसम जोरों पर चल रहा है। तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन गर्मी के महीनों में हाइड्रेटेड रहना काफी जरूरी है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर फ्रीज का सहारा लेते हैं। लेकिन इस बीच एक अलग ही प्रयोग किया जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के पेय का उपयोग करते हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर 'हाजमोला मॉकटेल' नाम से अलग पेय शेयर किया गया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे इमली के स्वाद वाली डाइजेस्टिव कैंडी के साथ बनाया गया है। इस समर मॉकटेल रेसिपी ने इंटरनेट यूजर्स को दो फाड़ कर दिया है।
यह रेसिपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे 8.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में हम हाजमोला मॉकटेल को बनते हुए देख सकते हैं।
सबसे पहले हाजमोला के दो पैकेट फाड़ कर ओखली में डाल दिए। उन्हें मूसल से कूट दिया। फिर उन्होंने पाचक गोली के चूर्ण को एक गिलास में डाला और उसमें नींबू और चीनी का रस मिला दिया। फिर उसने गिलास में बर्फ के टुकड़े और पुदीने के पत्ते डाले और उसके ऊपर सोडा डाला।
इंटरनेट यूजर्स अब दो भागों में बंट चुके हैं। कुछ लोगों ने महसूस किया कि यह वास्तव में गर्मियों के पेय के लिए गुड आइडिया है। एक यूजर ने लिखा कि इसको लेकर कोई और ललचा रहा है, या मैं ही हूं सिंगल। वहीं कई यूजर्स ने कहा वाह..ठंडा-ठंडा कूल-कूल।
यह भी पढ़ें- 'ड्रिंक फ्रॉम टैप' मिशन के तहत 21 और शहरों को कवर करेगी ओडिशा सरकार












Click it and Unblock the Notifications