'ड्रिंक फ्रॉम टैप' मिशन के तहत 21 और शहरों को कवर करेगी ओडिशा सरकार
उषा देवी ने बताया, ये 5T पहल का एक हिस्सा है और इसका उद्देश्य ओडिशा के शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति सेवा मानकों को अंतरराष्ट्रीय शहरों के बराबर लाना है।

ओडिशा सरकार ने मार्च 2024 तक अपने 'ड्रिंक फ्रॉम टैप' मिशन के तहत 21 शहरों और कस्बों में 40 लाख और घरों को कवर करने का लक्ष्य रखा है। राज्य की आवास और शहरी विकास (एचएंडयूडी) मंत्री उषा देवी ने बजट के बाद अपनी ब्रीफिंग में कहा कि राज्य सरकार ने मिशन के कार्यान्वयन के लिए अपने बजट में 2,400 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।
उषा देवी ने बताया कि ये 5T पहल का एक हिस्सा है और इसका उद्देश्य ओडिशा के शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति सेवा मानकों को अंतरराष्ट्रीय शहरों के बराबर लाना है। मिशन के तहत यह उपलब्धि हासिल करने वाले पुरी और गोपालपुर भारत के पहले दो शहर बन गए हैं।
उषा देवी ने आगे कहा, 'ड्रिंक फ्रॉम टैप' मिशन का क्रियान्वयन बेरहामपुर में जून 2023 तक और भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला जैसे शहरों में दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। सभी पांच निगमों- भुवनेश्वर, कटक, बेरहामपुर, संबलपुर और राउरकेलाने पहले ही 100 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन हासिल कर लिया है, जबकि अन्य 30 शहर दिसंबर 2023 तक इसे हासिल कर लेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications