पहले वनमानुष फिर खूबसूरत महिला... हेयर रिमूवल कंपनी का ऐड देखकर भड़क उठे लोग

सिंगापुर की हेयर रिमूवल चेन ने एक नया विज्ञापन लॉन्च किया है, जिसमें एक गोरिल्ला दरवाजे के बाहर खड़ा है, और अंदर एक खूबसूरत महिला दिखाई पड़ रही है। महिलाओं को इस तरह के प्रोजेक्ट करना कई लोगों को रास नहीं आया।

hair removal ad

अकसर कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स बेचने के लिए तरह-तरह के ऐड्स बनाती है। कई तरह के आइडियाज पर विचार किया जाता है, जिससे कस्टमर्स को आकर्षित किया जा सके। लेकिन इन दिनों सिंगापुर की एक कंपनी अपने अनोखे विज्ञापन को लेकर चर्चा में है। मिनिस्ट्री ऑफ वैक्स नाम की इस हेयर रिमूवल चेन का विज्ञापन देख आप भी एक बार को अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ऐड में एक ओर खूबसूरत मॉडल खड़ी है और दूसरी ओर बड़े-बड़े बालों वाला गोरिल्ला।

सिंगापुर की हेयर रिमूवल चेन के ऐड में देखा जा सकता है कि दरवाजे के बाहर स्कर्ट पहने बड़े-बड़े बालों वाला गोरिल्ला खड़ा है। वहीं दरवाजे के अंदर एक खूबसूरत महिला खड़ी है। महिला का आत्मविश्वास देखने लायक है। दोनों की तस्वीरों के पास लिखा हुआ है कि मंत्र- हाइजीन, स्पीज और क्वालिटी।

इस अजब गजब ऐड को देखकर लोग काफी अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैंने पहले ही इस बिजनेस को गलत बताया है। ये कंपनी महिलाओं को वनमानुष के रूप में दिखाकर उनका अपमान कर रही है। और महिलाओं के बीच अपनी बॉडी को लेकर चिंता भी पैदा कर रही है।

साउथ चाइना पोस्ट के मुताबिक, स्ट्रिप शंघाई के एक कर्मचारी ने बताया कि ये पोस्टर कंपनी के सिंगापुर वाले हेडक्वाटर से सप्लाई किए गए हैं। कर्मचारी ने बताया कि वनमानुष एक ऐसे इंसान के रूप में खड़ा है, जिसके शरीर पर ढेर सारे बाल हैं। अगर आप अपने शरीर के बाल नहीं निकालेंगे, तो आप भी वनमानुष जैसे ही दिखेंगे। बाल निकलवाने के बाद आप बहुत सुंदर दिखने लगेंगे।

वहीं कई लोगों ने इस पोस्टर को महिलाओं का अपमान बताया है। एक यूजर ने कहा कि इस तरह ये बिजनेस बाहर हो जाएगा। वहीं कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हो सकता है कि ओरंगटन की तस्वीर का इस्तेमाल करना कई लोगों को गलत लगा हो। कई लोगों ने इसका गलत मतलब भी निकाला। लेकिन ये हमारे टूरिस्ट आइकॉन से ही प्रेरित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+