डंडे की नोक पर शख्स से उठवाया 200 किलो वजन, गुरुग्राम के जिम का वीडियो VIRAL
वायरल वीडियो जिम ट्रेनर का है, जो डंडा पकड़कर धमकाते हुए शख्स से वजन उठवा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Gym trainer viral video: जिम जाने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है। कई लोग फिट रहने के लिए जिम जाते हैं तो कई लोगों को बड़ी बड़ी मसल्स बनाने का काफी शौक होता है। कई बार तो लोग खुद से वर्कआउट करते हैं तो कई लोग ट्रेनर की मदद लेते हैं।
Recommended Video
लेकिन सोचिये जिस ट्रेनर की आप मदद ले रहे हैं, वही आपको प्रेशर देकर एक्सरसाइज सिखाए, तो क्या आप ऐसे जिम जाना पसंद करेंगे? हाल ही में जिम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेनर डरा-डराकर शख्स को वेट उठाने की ट्रेनिंग दे रहा है।
(वीडियो-नीचे)
वायरल हो रहा ये वीडियो गुड़गांव का है, जहां ज्यादा वजन उठाने के लिए एक ट्रेनर शख्स को पुश कर रहा है। शख्स 200 किलो वजन की प्लेट्स वाली रॉड के नीचे खड़ा होता है और एक और शख्स वजन उठाने में उसकी मदद करता है। लेकिन पीछे से ट्रेनर डंडा लेकर खड़ा है और वीडियो में साफ दिख रहा है कि वजन ना उठा पाने की कंडीशन में उसे मारने की धमकी भी देता है।
वीडियो को Gaddar नाम के पेज पर शेयर किया गया है। इसमें ट्रेनर डंडा पकड़कर खड़ा दिख रहा है। वो शख्स को ज्यादा हेवी वेट ना उठा पाने पर धमकी भी देता है। इसके साथ ही वीडियो में ये भी दिख रहा है कि ट्रेनर जिम के अन्य लोगों को भी अल्कोहॉल, स्मोकिंग और ड्रग्स जैसी चीजें ना लेने की भी बात करते हुए धमका रहा है।
यहां देखें वीडियो...
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग अपना एक्सपीरियंस शेयर करने लगे। एक यूजर ने कहा कि उसने भी इस तरह का अनुभव किया है। लोगों ने कहा कि बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में जिम में इस तरह की हरकतें होती हैं। वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक ने कहा कि ये वीडियो शेयर किया जाना चाहिए ताकि बिहार और यूपी के लोगों का कुछ भला हो सके।












Click it and Unblock the Notifications