क्रूरता की हद पार, कुत्ते के दो बच्चों को 8वीं मंजिल से नीचे फेंका
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शख्स ने क्रूरता की हद पार कर दी है। शख्स ने कुत्ते के दो छोटे बच्चों को 8वीं मंजिल से नीचे फेकं दिया। गुरुग्राम पुलिस ने इराक के रहने वाले एक नागरिक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप लगा है कि उसने अपने ही कुत्ते के दो छोटे बच्चों को अपने अपार्टमेंट के 8वें फ्लोर से नीचे फेंक दिया, जिसमें दोनों ही पिल्लों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना गुरुग्राम के सेक्टर 65 की है। इराक के रहने वाला अजहर हुसैन विदेशों से आने वालों मरीजों के लिए यहां एजेंट के तौर पर काम करता था। वह भारत में उनकी मेडिकल ट्रीटमेंट में मदद किया करता था। बदले में लोग उसे मोटी फीस देते थे। गुरुग्राम के सेक्टर 65 में वो एक अपार्टमेंट में रहता था। सोमवार को सोसाइटी में रहनेवाली दो महिलाएं सुबह के समय सोसाइटी में सैर कर रही थी उसी दौरान सोसाइटी के डी टावर के सामने किसी ने पहले एक पपी को फिर कुछ मिनट बाद दूसरे पपी को नीचे फेंक किया। नीचें फेंके जाने के बाद दोनों पपी की मौत हो गई।
महिलाओं ने फौरन इसकी सूचना अपार्टमेंट के गार्ड को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जब उनके पूछताछ की गई तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया बाद में इस संबंध में उम्मीद फॉर एनिमल फाउंडेशन में इसकी शिकायत की गई। आरोपी शख्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
View this post on InstagramA post shared by Umeed For Animals Foundation (@umeedforanimals) on












Click it and Unblock the Notifications