सच में कलयुग ही चल रहा है! गुलाब जामुन के साथ दही बेच रहा शख्स, अजीबोगरीब डिश ने घुमाया लोगों का दिमाग

एक शख्स गुलाबजामुन के साथ दही बेचने को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में है। कई लोगों ने इस एक्सपेरिमेंट को सही बताया तो कईयों ने कहा कि इससे हेल्थ की परेशानियां हो सकती हैं।

Credit: Gaurav Wasan/Instagram

Gulab Jamun with curd: इंटरनेट पर समय-समय पर नए फूड ट्रेंड आते रहते हैं। कई बार तो इन अजीबोगरीब ट्रेंड को देखकर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाता है। बीते कुछ समय में आपने बड़ी अजीबोगरीब डिश देखी होंगी। इसमें मैंगो मैगी से लेकर चॉकलेट डोसा तक शामिल हैं।

चर्चा में अजीबोगरीब कॉम्बीनेशन
लेकिन हाल ही में एक बड़ी ही अजब गजब डिश का वीडियो चर्चा में है। जिसे खाने तो क्या इसके बारे में सुनकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। आपने इस कॉम्बीनेशन के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। जी हां! हम बात कर रहे हैं गुलाबजामुन और दही की। (वीडियो-नीचे)

क्या कोई ये खा भी सकता है?
क्या आपने कभी सोचा होगा कि गुलाबजामुन के साथ कोई दही भी खा सकता है। ये कॉम्बीनेशन तो सुनने में ही अजीब लग रहा है। इस अजीबोगरीब डिश के चलते ये आउटलेट भी खूब सुर्खियों में है। कई लोग इस डिश को आजमाने की बात कर रहे हैं तो कईयों को ये आइडिया और कॉम्बीनेशन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

क्या आप ट्राइ करना चाहेंगे
यूट्यूबर गौरव वसन अकसर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक से बढ़कर एक वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने इस अजब डिश से लोगों को रूबरू करवाया है। दुकानदार ने इस डिश का प्राइस 50 रुपये पर प्लेट रखा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि क्या आप इस कॉम्बीनेशन को ट्राय करना चाहेंगे?

डिश ने घुमाया लोगों का दिमाग
वीडियो पोस्ट होने के बाद लोग इस डिश के बारे में जानकर काफी हैरान हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत ही बेकार कॉम्बीनेशन है। तो दूसरे ने कहा कि खट्टा और मीठा एकसाथ भला कोई कैसे खा सकता है। एक और ने कहा कि भाई कुछ दिन पहले मेरे दोस्त ने चाऊमीन के साथ दही खाई। सचमुच कलयुग ही चल रहा है।

यहां देखें वीडियो...

लोग बोले- 'बीमार पड़ जाओगे'
वहीं कई लोगों का दावा है कि इस तरह के फूड कॉम्बीनेशन खाकर कोई भी इंसान बीमार पड़ सकता है। वहीं कई लोगों ने दुकानदार के एक्सपेरिमेंट को सपोर्ट भी किया है। एक यूजर ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट और पश्चिम बंगाल में ये तो आम है। लोग इसे शादी या फिर किसी और समारोह में भी परोसते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+