'चाचा को पानी पिलाओ यार...' लाइव टीवी में आपस में भिड़ गए मेहमान, वायरल VIDEO देख लोगों ने कही ये बात

Argument during live debate: पांच राज्यों तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश और मिजोरम के विधानसभा चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाने हैं। सबकी नजर इन्हीं परिणामों पर टिकी हुई है। आज हजारों प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इसी फैसले को लेकर टेलीविजन पर भी जबरदस्त डिबेट चल रही है। लेकिन हाल ही में इस डिबेट ने अलग मोड़ ले लिया जब न्यूजरूम में आए मेहमान एक दूसरे से भिड़ने लगे।

डिबेट में आए मेहमान भड़के
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व पत्रकार आशुतोष पर उस वक्त डिबेट में आए राजगोपाल वसुदेवन भड़क उठे जब चुनाव परिणामों के रुझानों पर बहस चल रही थी। लाइव टीवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि चाचा को पानी पिलाओ यार।

 assembly election result

मेहमानो को शांत कराने लगे एंकर्स
इसके बाद आशुतोष भी राजगोपालन पर भड़के और फिर शो छोड़कर जाने की बात कही। फिर जैसे तैसे शो के ऑर्गनाइजर और एंकर्स ने मेहमानों को शांत कराने की कोशिश की।

क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर अब लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हम तो आशुतोष को यूट्यूब पर ढूंढ रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि लाइव टीवी पर इस तरह की हरकत कोई कैसे कर सकता है। वहीं एक ने कहा कि ये शख्स इतना चिल्ला क्यों रहा है। बता दें कि वीडियो को 8 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

वायरल हो रहा वीडियो
बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पूर्व पत्रकार आशुतोष का कोई वीडियो इस तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले भी वे लाइव टीवी पर कभी शो में रोते तो कभी बयानबाजी करते वायरल हो चुके हैं। एक दफा वे लाइव टीवी पर फूट फूटकर रो पड़े। इसके बाद कई लोगों ने इसे घड़ियाली आंसू बताया तो कई लोगों ने अपने इमोशन को खुलेआम जाहिर करने की उनकी हिम्मत की दाद दी।

यहां देखें वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+