Video: 'साजन जी घर आए' गाने पर दूल्हे ने मारी एकदम सलमान खान स्टाइल में एंट्री, वायरल हुआ वीडियो
एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां एक दूल्हे ने एकदम सलमान खान स्टाइल में एंट्री मारी।
नई दिल्ली, 26 जून। बदलते वक्त के साथ-साथ भारत में भी शादी समारोह विशाल और महंगे होते जा रहे हैं। शादी में सब की नजर दूल्हे से ज्यादा दुल्हन पर होती है, लेकिन अब दूल्हे स्मार्ट को गए हैं। अपनी ओर सबका ध्यान खींचने के लिए वह भी नए-2 तरीके अपना रहे हैं। अब इस शादी को ही ले लीजिए, जहां एक दूल्हे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए एकदम फिल्मी अंदाज में ऐसी एंट्री मारी कि दूर-दूर तक उसकी चर्चा हो रही है। कई न्यूज वेबसाइट पर दूल्हे की एंट्री की खबर चल रही है। उसकी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शेरवानी में दूल्हे ने की बॉलीवुड स्टाइल में एंट्री
सफेद रंग की शेरवानी पहने दूल्हे का एंट्री करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को साथ शानदार डांस करता दिखाई दे रहा है।

साजन जी घर आए गाने पर किया डांस
जैसे ही दूल्हे ने प्रसिद्ध फिल्म कुछ कुछ होता है के साजन जी घर आए गाने पर डांस किया। शादी में आए सभी रिश्तेदार दूल्हे की तरफ देखने लगे। दूल्हे की इस शानदार एंट्री ने माहौल गर्मा दिया। दूल्हे को देखकर सभी के चेहरे खिल उठे।

लोगों को पसंद आ रहा दूल्हे का अंदाज
इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नेटीजन दूल्हे के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 'The Wedding Mania' ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। अब तक इस वीडियो को 10,692,80 बार देखा जा चुका है और अब तक 47,000 लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications