अपनी शादी छोड़कर अचानक तालाब में कूद गया दूल्हा, वजह जानकर पिघल जाएगा आपका दिल
क्लेटॉन और ब्रिटनी कुक शादी से ठीक पहले अपना फोटोशूट करवा रहे थे, लेकिन वहां अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा क्लेटॉन अचानक तालाब में कूद गया..
नई दिल्ली। शादी का दिन सबसे के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को हर कोई स्पेशल बनाना चाहता है। इस के लिए महीनों से तैयारी की जाती है। शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखना चाहते हैं।इस मौके पर कर किसी की नजरें भी इन्हीं दोनों पर होती हैं। कपल परफेक्टर लगना चाहते हैं और शादी के मौके पर कोई रिस्क नहीं लेते, लेकिन कनाडा के एक दूल्हे ने अपनी शादी के मौके पर जो किया उसे जानकर किसी का भी दिल पसीज जाए। कनाडा के कपल क्लेटॉन और ब्रिटनी कुक शादी से ठीक पहले अपना फोटोशूट करवा रहे थे, लेकिन वहां अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा क्लेटॉन अचानक तालाब में कूद गया...

तालाब में कूद गया दूल्हा
पार्क में क्लेटॉन और ब्रिटनी अपनी शादी से पहले की फोटोशूट करवा रहे है। दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। ब्रिटनी सफेद ग्राउन में थी तो वहीं दूल्हा क्लेटॉन ब्लैक शूट में थे। जैसे ही वो अलग-अलग पोज देकर फोटो खींचवा रहे थे कि तभी क्लटॉन की नजर नदी की ओर गई जहां एक बच्चा डूब रहा था।

बच्चे को बचाने के लिए कूदा दूल्हा
बच्चे को नदी में डूबता देख क्लेटॉन ने न आव देखा न ताव बस दौड़ते हुए नदी में कूद पड़ो। क्लेटॉन ने नदी में डूब रहे बच्चे को बचा लिया और उसे नदी से सुरक्षित बाहर लेकर आए। ब्रिटनी ने जब अपने पति को तालाब में कूदते देखा तो पहले वो बेहद घबरा गई, लेकिन जब उसकी नजर बच्चे पर गई तो वो मामला समझ गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज
फोटोशूट कर रहे फोटोग्राफर ने क्लेटॉन की इस बहादुरी को अपने कैमरे में कैद कर लिया। उसने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लोगों ने दूल्हे की बहादुरी की सरहना की। कहना गलत नहीं होगा कि क्लेटॉन की बहादुरी ने उनकी शादी को दुनियाभर में मशहूर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications