शादी में दोस्तों के साथ दूल्हे के डांस का ये वीडियो मचा रहा है धूम, 39 लाख लोगों देखा वीडियो
शादी में दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ जो डांस किया उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। अब तक 39 लाख लोगों ने देखा ये वीडियो।
नई दिल्ली। शादी में नाच-गाना आम बात हो गई है। लोग इस खुशी के मौके पर नाच-गाने से तड़का लगाते है। शादी के मौके पर दुल्हन के डांस का वीडियो आपने कई बार सोशल मीडिया पर देखा होगा, लेकिन आज जो वीडियो हम दिखाने जा रहे हैं उसमें दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा माहौल को मजेदार बना रहा है।

शादी में दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जो धमाल मचाया उसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। स्टेज पर लड़के ने अपने दोस्तों के साथ खूब जमकर डांस किया। इस वीडियो को अब तक 37 लाख लोग देख चुके हैं । वहीं इस वीडियो को अब तक 50000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।
बैक बेंचर्स नाम के फेसबुक पेज पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है।इसे अगर आपके दोस्त इस तरह से आपकी शादी में नहीं नाचे तो वह आपके बेस्ट फ्रेंड नहीं हैं के नाम के शीर्षक से अपलोड किया है। इस वीडियो में सबसे खास बात ये थी कि सारे दोस्त एक जैसा ही स्टेप्स कर रहे थे। दुल्हन सिर्फ दूल्हे और उसके दोस्तों को डांस करते हुए देख रही है। 26 फरवरी को इस वीडियो को अपलोड किया गया, जिसे 37 लाख लोगों ने देखा है। आप भी देखिए ये वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications