VIDEO: क्या से क्या हो गया, छोटी चिड़िया का शिकार करने चला था सांप, उल्टा पड़ा दांव

मालामाला गेम रिजर्व का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक चिड़िया ने सांप का शिकार किया।

snake

सांप आमतौर पर मेंढक, छोटे पक्षियों और जीवों का शिकार करते हैं। वो पहले अपने जहर से शिकार को अधमरा कर देते हैं और फिर उसे जिंदा निगल लेते हैं, लेकिन अब एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें सांप का दांव उल्टा पड़ गया और उसका शिकार ऐसे जीव ने किया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?

कहां का है वीडियो?

वायरल वीडियो मालामाला गेम रिजर्व का है। उसे वहां के फील्ड गाइड पीटर वैन विक ने रिकॉर्ड किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांप शिकार की तलाश में था। तभी उसे एक चिड़िया दिखी। वो उसकी तरफ गया। उसको लगा था कि वो आसानी से उस पर हमला पर उसे धराशाही कर देगा।

कैसे उल्टा पड़ा दांव?

कैसे उल्टा पड़ा दांव?

जैसे ही सांप चिड़िया पर हमला करने चला, उसने पलटकर वार कर दिया। साथ ही सांप के मुंह को अपनी चोंच से दबा लिया। इसके बाद सांप के सारे दांव उल्टे पड़ते चले गए। इस लड़ाई में चिड़िया पूरी तरह से हावी हो गई थी। उसने सांप पर इतने वार किए कि वो अधमरा हो गया।

लोगों को हुआ था भ्रम

लोगों को हुआ था भ्रम

वीडियो को फिल्माने वाले फील्ड गाइड ने बताया कि उस दिन धूप खिली हुई थी। वो सुबह पर्यटकों के एक ग्रुप को लेकर जा रहे थे। उनको निकले हुए 10 सेकेंड भी नहीं हुए थे, तभी कैंप से कुछ दूरी पर उनको हलचल दिखी। लोगों को लगा कि सांप किसी पक्षी का शिकार कर रहा, लेकिन पास जाने पर पता चला कि सांप खुद शिकार बन रहा है। चिड़िया उसके शरीर के अलग-अलग हिस्से पर चोंच मार रही थी।

कौन सी चिड़िया थी?

कौन सी चिड़िया थी?

बाद में पता चला कि उस खतरनाक चिड़िया का नाम ग्रे-हेडेड बुशश्रीके (Grey-headed bushshrike) था। ये चोंच में आने वाली हर चीज को खा लेती हैं। अगर उनको मौका मिले तो वो सांपों को भी नहीं छोड़ती। कुछ देर बाद अधमरी हालत में सांप वहां से चला गया। ऐसे में ये पता नहीं चल पाया कि वो जिंदा है या मर गया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+