Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mirch Wali Ice Cream: समोसे वाली भिंडी के बाद अब वायरल हुई 'मिर्च वाली आइसक्रीम'

Mirch Wali Ice cream: गर्मी के इस सीजन में आइस्क्रीम खाने का शौक किसे नहीं होता। ऐसे में एक ग्रीन चिली आइस्क्रीम जबरदस्त सुर्खियों में है।

Jannat Ice cream: गर्मी के सीजन का सबसे बेस्ट पार्ट ठंडी-ठंडी चीजों का मजा लेना होता है। इस सीजन में बच्चे हों या फिर बूढ़े, आइसक्रीम खाने का शौक किसे नहीं होता।

आजकल खाने के साथ एक्सपेरिमेंट बड़ी आम बात हो गई है। बीते कुछ समय में अजीबोगरीब वायरल हुए फूड कॉम्बिनेशनंस ने लोगों का दिमाग हिलाकर रख दिया था। अब गर्मियों में सबकी फेवरेट आइसक्रीम का फ्लेवर काफी सुर्खियों में है।

Credit: oyehoyeindia/Istagram

आइसक्रीम स्वाद में मीठी होती है ये बात तो सब जानते हैं। लेकिन जरा सोचिये इसे किसी ऐसे फ्लेवर में सर्व किया जाए, जो उसके ठीक उलट हो तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ एक्सपेरिमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें सर्राफा बाजार का एक फूड वेंडर ग्रीन चिली आइस्क्रीम बेच रहा है। @oyehoyeindia नाम के ब्लॉगर ने इस एक्सपेरिमेंट के बारे में अपने पेज के जरिये बताया है। (वीडियो-नीचे)

इसमें आइस्क्रीम में हरी मिर्च डालने के बाद इसे ऊपर से चॉकलेट सॉस से गार्निश किया जा रहा है। इसके बाद सारे इन्ग्रीडियंट्स को साथ में पीस दिया जाता है। और लो बन गई मिर्च के फ्लेवर वाली अजब गजब आइसक्रीम। इसका नाम है - जन्नत मिर्च आइस्क्रीम। इसे कोकोनट शेविंग्स, सेरेमल सिरप और कुछ फ्रूट्स के साथ परोसा जाता है।

जबसे लोगों ने इस ग्रीन चिली आइस्क्रीम के बारे में सुना है, काफी हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने कहा कि ये काफी दिलचस्प है, तो दूसरे ने दावा किया कि वेंडर ने इस आइसक्रीम का नाम बदला है। वहीं कई लोगों ने इस आइस्क्रीम को बवकास बताकर दस कमियां निकाल दीं। एक ने कहा कि फूड वेंडर्स पैसे कमाने के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो...

एक ने कहा कि कभी भी हरी मिर्च को कच्चे दूध के साथ नहीं मिलाना चाहिए। ये खाने का रूल है। आपके पेट संबंधी नजाने कितनी परेशानियां हो जाएंगी। एक ने कहा कि ये बहुत ही अजीबोगरीब है। वहीं कई लोग वेंडर के सपोर्ट में भी दिखे और उन्होंने कहा कि ये जो लोग वेंडर के बारे में ऐसी बातें कर रहे हैं, यही खुशी-खुशी वहां पर इस आइस्क्रीम का लुत्फ उठाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+