द ग्रेट इंडियन जुगाड़! लड़के ने टाटा नैनो कार का बना दिया हैलीकॉप्टर, किराए से खूब हो रही कमाई

द ग्रेट इंडियन जुगाड़! लड़के ने टाटा नैनो कार का बना दिया हैलीकॉप्टर, किराए से खूब हो रही कमाई

नई दिल्ली, 20 फरवरी। भारत में जुगाड़ तकनीक खूब चलती है। लोग जुगाड़ के दम पर नया-नया अविष्कार कर देते हैंष ऐसा ही एक कारनामा बिहार के एक शख्स ने कर दिखाया है। बिहार के मैकैनिक ने टाटा नैनो कार का ट्रांसफॉर्मेशन हेलीकॉप्टर में करके सबको हैरान कर दिया है। इतना ही नहीं वो अपने इस जुगाड़ ने तगड़ी कमाई भी कर रहा है। शख्स ने टाटा नैनो कार को मॉ़डीफाई कर उसे हेलीकॉप्टर में बदल दिया और अब उससे अच्छी कमाई कर रहा है।

देशी जुगाड़ का कमाल

देशी जुगाड़ का कमाल

बिहार के बगहा निवासी गुड्डू शर्मा ने टाटा नैनो कार को हेलीकॉप्टर में बदलकर सबको चकित कर दिया। गुड्डू पेशे से मैकैनिक हैं और अपने हुनर के दम पर इन दिनों चर्चा में हैं। गुड्डू ने एक पुरानी नैनो कार को अपने तकनीक और जुगाड़ से ऐसा लुक दे दिया कि हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। इसमें उन्होंने करीब 2 लाख रुपए खर्च किएर अब उससे अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं। गुड्डू ने 2 लाख रुपए खर्च कर नैनो कार को हेलिकॉप्टर में बदल दिया ।

एक बुकिंग से 15000 रुपए की कमाई

एक बुकिंग से 15000 रुपए की कमाई

गुड्डू ने कथित तौर पर पूरे वाहन को तैयार करने के लिए सेंसर का इस्तेमाल किया। उनकी इस कलाकारी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर लुक वाले इस कार की बिहार में खूब डिमांड बढ़ गई है। शादियों में लोग इसकी खूब बुकिंग कर रहे हैं। अबू तक पूरी कार तैयार भी नहीं गुई है और गुड्डू के पास 19 बुकिंग आ चुकी हैं। हर एक बुकिंग के लिए गुड्डू 15000 रुपए चार्ज करते हैं। लोग भी खुशी-खुशी में ये चार्ज देने को तैयार हो जाते हैं, क्योंकि वैसे तो हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का खर्च लाखों में होता है, लेकिन इस देशी लुक वाले हेलीकॉप्टर में बैठकर लोग अपने अरमान को पूरे कर रहे हैं। लोग बारात ले जाने से लेकर दुल्हन को लाने तक के लिए इस हेलीकॉप्टर वाली कार की बुकिंग कर रहे हैं।

 पहले भी कर चुके हैं कारमाना

पहले भी कर चुके हैं कारमाना

इससे पहले बिहार के छपरा जिले के रहने वाले मिथलेश प्रसाद ने भी इसी तरह का कारनामा कर दिखाया था। उन्होंने टाटा नैनो को हेलीकॉप्टर बनाकर सबको हैरान कर दिया था। 7 महीने की मेहनत से मिथिलेश ने इसे तैयार किया, करीब 7 लाख रुपए खर्च कर उन्होंने हेलीकॉप्टर नुमा इस कार को तैयार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+