रुला देगी 'दोस्ती' की यह Video, शव के पास बैठा रहा लंगूर, माथा चूमा, सांसें की चेक और फिर रोने लगा
Gray langur monkey Emotional video Viral: 'प्यार' का संबंध एक ऐसा रिश्ता है, जो टूटता है तो भुलाए नहीं भूला जाता। इंसान हो या फिर जानवर भावनाएं सभी में होती हैं। ऐसे में यह कहना कि सिर्फ इंसान ही अपनेपन और किसी के जाने का दुख महसूस करता है तो यह पूरी तरह से गलत होगा। क्योंकि सोशल मीडिया पर एक लंगूर (Gray langur) की वीडियो वायरल हो रही है, जो एक शख्स की मौत पर बुरी तरह से टूटा हुआ नजर आ रहा है। बंदर शव के पास बैठा हुआ है और शव को हिलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कोई हरकत ना होते देख मायूस है।

श्रीलंका के बट्टिकलोआ का Video
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो श्रीलंका के बट्टिकलोआ का बताया जा रहा है, यहां के रहने वाले शख्स पीतांबरम राजन की लंबी बीमारी के बाद 56 साल की उम्र में मौत हो गई। जिनके शव को श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन करने के लिए घर के बार रखा गया था। वायरल क्लिप में बंदर को भी अंतिम दर्शन में दिखाया गया है, जहां मृतक व्यक्ति के कई परिवार और दोस्त श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

'दोस्त' के शव के पास बैठा लंगूर, हटाने से भी नहीं हटा
ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वाला शख्स लंगूर का 'दोस्त' था और जब भी बंदर उसके घर आता था तो वह नियमित रूप से खाना खिलाता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि शोक में डूबे लोगों के बीच लंगूर भी पार्थिव शरीर के पास बैठा हुआ है। इतनी ही नहीं वहां मौजूद लोग बंदर को वहां से हटाने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन बंदर वहां से हटने को तैयार नहीं है।

शव को हिलाया, चेक की सांसें
बंदर शव के पास बैठा है और फिर अपने मुंह से उनकी सांसे चेक करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उसके माथे को लंगूर ने अपने हाथ से भी सहलाया। इसके बाद उसे हिलाने की कोशिश की, मानो जैसे कोई सो रहा है और फिर उठा जाएगा, लेकिन मृत शरीर कैसे हलचल करेगा। फिर दोबारा शव के माथे को चूमता और मायूस होकर देखने लगता है। और भावुक नजर आता है।

जिसने भी देखी वीडियो, हो गया भावुक
एक जानवर और उसे खाना खिलाने वाले के बीच बने इस प्यार को देखकर वहां मौजूद लोग भी इमोशनल हो गए। वहीं वायरल वीडियो ने भी लोगों को अंदर तक छुआ है। बताया जाता है कि मृतक बंदर का अच्छे से ख्याल रखता था और उसे रोजाना खाना देता था। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोगों को भी भावुक कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications