बच्चा पैदा करने पर इस देश में दिया जा रहा है 11.50 लाख रुपए का बोनस और 1 साल की छुट्टी

बीजिंग, जनवरी 30। पहली बार सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन हकीकत है। जी हां, चीन में इन दिनों कंपनियां अपने कर्मचारियों को ये ऑफर दे रही हैं कि अगर तीसरा बच्चा पैदा करते हो तो 1 साल की छुट्टी और 11.50 लाख रुपए का बोनस दिया जाएगा। कंपनियों का ये ऑफर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और अब लोग अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। चीन में आर्थिक संकट के बीच सरकार लोगों को ये ऑफर दे रही है।

क्यों दिया जा रहा है ये ऑफर

क्यों दिया जा रहा है ये ऑफर

दरअसल, चीन में लंबे समय से सिंगल चाइल्ड पॉलिसी थी। सरकार ने बढ़ती आबादी को कंट्रोल करने के लिए लंबे समय तक सिंगल चाइल्ड पॉलिसी को अपनाया, लेकिन अब चीन में डेमोग्राफी पर कुछ सालों से संकट पैदा हो गया है। चीन की कुल आबादी में अधिक उम्र वाले ज्यादा होने लगे हैं और कामकाजी उम्र के लोगों की कमी हो रही है, इसीलिए अब सरकार ने लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है।

इन कामों के लिए मिल रहा है इनाम

इन कामों के लिए मिल रहा है इनाम

चाइनजी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में बेबी बोनस, एक्सटेंडेड पेड लीव्स, टैक्स छूट, बच्चों को पालने के लिए सब्सिडी जैसे लाभ भी कंपनियां अपने कर्मचारियों को दे रही हैं। चीन की 'बीजिंग दाबियॉन्ग टेक्नोलॉजी ग्रुप' कंपनी अपने कर्मचारियों को सबसे तगड़ा ऑफर दे रही है।

पहला और दूसरा बच्चा पैदा करने पर भी इनाम

पहला और दूसरा बच्चा पैदा करने पर भी इनाम

कंपनी का ऑफर है तीसरा बच्चा पैदा करने पर कर्मचारियों को करीब 11.50 लाख रुपए कैश और साल भर की छुट्टी मिलेगी। महिला कर्मचारियों के लिए यह छुट्टी 12 महीने तक की है, जबकि पैरेंटल लीव 9 महीने तक की दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी पहला और दूसरा बच्चा पैदा करने पर भी 3.54 लाख रुपए और 60 लाख रुपए की राशि कर्मचारियों को दे रही है।

ये भी पढ़ें: चीन में और गहराया आर्थिक संकट, कर्मचारियों की सैलरी में 25% की कटौती, वापस लिए जा रहे हैं बोनस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+