Google Earth spots alien महिला गूगल अर्थ पर खोज रही थी रास्ता, तभी कार की पिछली सीट पर चिल करता दिखा एलियन!

Google Earth spots alien एलियंस को लेकर आए दिन लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। जहां कुछ लोग एलियन को देखने का दावा कर चुके हैं, तो वहीं कई उनके साथ संपर्क बनाने की बात करते नजर आ चुके हैं। लेकिन अभी तक एलियंस को लेकर कोई भी पुख्ता सबूत आम लोगों के सामने नहीं आए हैं। इसी बीच एलियन को लेकर और घटना सामने आई है। गूगल अर्थ की मदद से रास्ता खोज रही महिला को रास्ते में एलियन मिल गया।

खोज रही थी गैराज का रास्ता, दिख गया एलियन

खोज रही थी गैराज का रास्ता, दिख गया एलियन

डेली स्टार वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के मेन में रहने वाली 45 साल की क्रिस्टल पैटर्सन को गूगल अर्थ के मैप पर ऐसी चीज नजर आई जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। गूगल अर्थ पर रास्ता खोजते समय कार की पिछली सीट पर उनको एक एलियन जैसा शख्स चिल करते हुए दिखा। वो मेन के मेपलटाउन में एक गैराज में लगी सेल की जगह तलाश रही थीं।

नंगा शख्स कार चला रहा था

नंगा शख्स कार चला रहा था

क्रिस्टल पैटर्सन ने देखा कि रोड पर एक छोटी सी कार जा रही है। जिसमें बिना कपड़े पहने एक शख्स ड्राइविंग कर रहा है। जब उन्होेंने कार पर जूम किया तो उन्हें कार की पिछली सीट पर एक विचित्र चीज लेटी हुई नजर आई। वह दिखने में ना ही इंसान जैसी लग रही थी और ना ही किसी जानवर की तरह। महिला डर गई और उसने इस फोटो को शेयर किया और लोगों से पूछा कि आखिर वो क्या है?

पहले लगा कोई बच्चा होगा लेकिन जूम कर देखा तो...

पहले लगा कोई बच्चा होगा लेकिन जूम कर देखा तो...

क्रिस्टल ने कहा कि, पहली बार उसे देखकर लगा कि, वह एलियन हो सकता है। वो सिर्फ सेल का रास्ता खोज रही थी जब उसकी नजर इस कार पर गई। कुछ लोगों ने ये भी दावा किया कि वो कोई बच्चा हो सकता है जो फैंसी ड्रेस कंप्टीशन के लिए तैयार हुआ है। इससे पहले अप्रैल में गूगल अर्थ पर बीच सड़क पर एक सूट खड़ा दिखा था। जिसके अंदर कोई इंसान मौजूद नहीं था।

न्यूयॉर्क में दिखा था बिना हाथ-पैर-सिर वाला इंसान

न्यूयॉर्क में दिखा था बिना हाथ-पैर-सिर वाला इंसान

इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें मई 2021 में न्यूयॉर्क शहर में ब्रुकलिन नेवी यार्ड में में बिना सिर और हाथ-पैर वाला भूत सूट पहनकर घूमता दिखा। उसके अंदर कोई इंसान नहीं था। उनको ये समझ नहीं आ रहा था कि वो बॉडी शूट अपने आप कैसे मजे से चल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+