VIDEO: उड़ते हुए दिखे छोटे-छोटे 'सोने के कछुए', अब वैज्ञानिकों ने राज से उठाया पर्दा

दुनिया में जीवों की करोड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें अभी सबके बारे में वैज्ञानिकों को नहीं पता। सोशल मीडिया के इस दौर में दुनिया के किसी ना किसी हिस्से से अजीबोगरीब जीवों के वीडियो या फोटो वायरल होते रहते हैं। अब इंटरनेट पर एक ऐसा जीव छाया हुआ है, जो देखने पर एकदम सोने का बना लगता है। (वीडियो-नीचे)

उड़ने पर पता चली सच्चाई

उड़ने पर पता चली सच्चाई

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कीड़े के आकार के तीन जीव एक शख्स के हाथ पर बैठे रहते हैं। जब वो स्थिर रहते हैं तो लगता है कि शख्स के हाथ पर किसी ने सोने के कछुए बनाकर रख दिए हैं, लेकिन तभी एक आगे बढ़ते हुए उड़ जाता है। जिसके बाद पता चला कि वो सच में कीड़े ही हैं। उनकी गोल्डन चमक देखकर भी पूरी सोने वाली फीलिंग आती है।

असली कछुए से क्या संबंध?

असली कछुए से क्या संबंध?

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जीव विशेषज्ञों के मुताबिक इन्हें चेरिडोटेला सेक्सपंक्टाटा (Charidotella Sexpunctata) कहा जाता है। आम भाषा में लोग इसे गोल्डन कछुआ भी बोलते हैं। वैसे इसका असली वाले कछुए की प्रजाति से कोई लेना-देना नहीं है। ये बस उनकी तरह दिखते हैं।

उम्र के साथ बदलता है रंग

उम्र के साथ बदलता है रंग

चेरिडोटेला सेक्सपंक्टाटा एक शाकाहारी कीड़ा है, जो पत्तियों-घास आदि को खाता है। इस कीड़े का नाम इसके सुनहरे रंग पर पड़ा है। इसमें एक पारदर्शी गुंबददार खोल होती है। जैसे-जैसे इनकी आयु बढ़ती जाती है, इनका रंग भी बदलता जाता है और अंत में इनकी मौत हो जाती है।

उत्तरी अमेरिका है घर

उत्तरी अमेरिका है घर

वहीं ये सुनहरे जीव आमतौर पर उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। वहां के पौधों पर ये आपको चलते हुए मिल जाएंगे। ये उन्हीं पौधों की पत्तियों को खाकर अपना जीवनयापन करते हैं। अब ये सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+