Golden Retriever ब्रीड के कुत्ते ने बदली सफाईकर्मी महिला की किस्मत, हर साल कमा कर दे रहा 8 करोड़

टकर नाम का एक कुत्ता कमाई के मामले में बड़े-बड़े डॉक्टर-इंजीनियर को फेल कर रहा। वो हर साल 8 करोड़ से ज्यादा कमाकर अपनी मालकिन को दे रहा।

Golden Retriever

आपने बहुत से नौकरीपेशा लोगों का पैकेज करोड़ों में देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक कुत्ते की कमाई बताने जा रहे, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वो एक साल में करोड़ों की कमाई करके बड़े-बड़े डॉक्टर-इंजीनियर्स को फेल कर दे रहा।

दरअसल कर्टनी बडजिन नाम की महिला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनके वहां पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने दो कुत्ते पाल रखे हैं। जिसमें एक का नाम टकर और दूसरे का टॉड है।

टकर गोल्डन रिट्रीवर प्रजाति का है। वो भी इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा हिट है, जहां उसके अपनी मालिकन से भी ज्यादा 34 लाख फॉलोवर्स हैं। हाल ही में उसकी कमाई का भी आंकड़ा जारी हुआ, जो हैरान कर देने वाला है।

पोर्ट्रेट कंपनी प्रिंटेड पेट मेमोरीज की रिसर्च के मुताबिक टकर सोशल मीडिया के सबसे फेमस डॉग्स में से एक है। वो हर साल 1 मिलियन डॉलर कमाकर अपनी मालकिन को दे रहा। भारत के हिसाब से ये राशि 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कर्टनी ने बताया कि वो एक यूट्यूब विज्ञापन के लिए 40,000 से 60,000 डॉलर के बीच चार्ज करती हैं। भारत के हिसाब से ये राशि 33 लाख से 49 लाख के बीच होगी। वहीं इंस्टाग्राम की स्टोरी के लिए वो 20 हजार डॉलर (16 लाख रुपये) तक ले लेती हैं।

बदल गई किस्मत
कर्टनी के मुताबिक पहले वो सफाईकर्मी थीं। वो घरों में जाकर उसे साफ करतीं, जबकि उनके पति मैकेनिकल इंजीनियर थे। उन्होंने टकर और टॉड को पालने के बाद नौकरी छोड़ दी। फिर जून 2018 में उसका इंस्टाग्राम पेज बनाया। अगले ही महीने से उसके वीडियो वायरल होने लगे।

धीरे-धीरे वो फेमस होता चला गया। जब वो 6 महीने का था, तो ही उसके 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए थे। अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर उसके 2.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसमें टिकटॉक पर 1.11 करोड़, यूट्यूब पर 51 लाख, फेसबुक पर 43 लाख, इंस्टाग्राम पर 34 लाख और ट्विटर पर 62 हजार फॉलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+