अजूबा: बकरी ने इंसानी शक्ल जैसे बच्चे का दिया जन्म, दो पैर, कान और मुंह देख चौंक उठे सब
अजूबा: बकरी ने इंसानी शक्ल जैसे बच्चे का दिया जन्म, दो पैर, कान और मुंह देख चौंक उठे सब
नई दिल्ली, 28 दिसंबर: असम के कछार जिले में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। असम के कछार जिले में एक बकरी ने इंसानों जैसी संतान को जन्म दिया, जिसे देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए हैं। बकरी ने बच्चे को जन्म असम के कछार जिले की धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव में दी है। एक पालतू बकरी के इंसान जैसा बच्चा कैसे हो सकता है, ये जानकर हर कोई हैरान है।
Recommended Video

बकरी के बच्चे के दो पैरों और कान हैं
बकरी के इस बच्चे के दो पैर और इंसानों जैसे 2 कान हैं। बकरी के इस बच्चे का पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा है। एक मानव संतान के समान इसकी समानता ने कई लोगों को चौंका दिया। बकरी के बच्चे की आंख भी इंसानों जैसी दिख रही थी।

आधे घंटे में मर गया बकरी का बच्चा
हालांकि बकरी का बच्चा इंसानों के बच्चे जैसे पैदा तो हो गया लेकिन ज्यादा वक्त जिंदा नहीं रहा पाया। बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया था। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बकरी का बच्चा मृत पैदा हुआ था।

बकरी के मालिक ने बताया पूरा सच
बकरी को पालने वाले पशुपालक ने बताया कि सोमवार (27 दिसंबर) को उनकी बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया था। ये देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने कहा कि बकरी के बच्चे में मानव जैसी विशेषताएं थीं। इसकी आंखें, नाक और मुंह इंसानों की तरह हैं। उसके कान बकरे के समान थे। यह दो अंगों के साथ पैदा हुआ था। खबर फैलते ही गांव में अजीबोगरीब जीव की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications