VIDEO: बाबा ने पढ़ा 'Corona भगाऊ मंत्र', 'गो कोरोना गो वर्जन 2.0' देख यूजर्स की छूटी हंसी
नई दिल्ली, 19 मई। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश-दुनिया में आज भी वैक्सीन पर रिसर्च जारी है, हालांकि कई टीकों को मंजूरी मिलने के बाद लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर शहरों में अपना तांडव मचाने के बाद अब ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में ले रहा है। गांव में अस्पताल और मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीच कोरोना से बचने के लिए लोग अजीबोगरीब तरीके अपना रहे हैं।

बाबा ने यज्ञ से भगाया कोरोना
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कोरोना को भगाने के लिए एक तांत्रिक बाबा यज्ञ कर रहे हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यूजर्स इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा पूरे विधि-विधान से पूजा और यज्ञ कर रहे हैं, उनके सामने बड़ा सा हवन कुंड भी है। कोरोना भगाने के लिए बाबा की इस तरकीब के देख लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

'गो कोरोना गो वर्जन 2.0'
बाबा जोर-जोर से मंत्र भी पढ़ते देखे जा सकते हैं, उनकी इस पूजा से कोरोना डरे ना डरे लेकिन सोशल मीडिया पर लोग जरूर डर गए हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये 'गो कोरोना गो' का भी नेक्स्ट लेवल कोरोना भगाऊ मंत्र है। बाबा के वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर varindertchawla ने पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गो कोरोना गो वर्जन 2.0'।

कोरोना के लिए पढ़ा ये मंत्र
वीडियो में यज्ञ कर रहे बाबा जोर-जोर से मंत्र बोलते हैं, 'कोरोना...कोरोना...कोरोना, भट...भट...भट-भट..स्वाहा'। यही मंत्र वह बार-बाल बोलते हैं, वही वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लड़कियों को हंसते हुए भी सुना जा सकता है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 29 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, वहीं सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'बाबा जी ने फाइनली कोरोना को वैक्सीनेट कर दिया'।
यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: इस प्रसिद्ध मंदिर में कोरोना देवी की बनाई गई मूर्ति, इस मान्यता के कारण कर रहे लोग पूजा












Click it and Unblock the Notifications