OMG नौकरी चाहिए तो निकालनी होगी अपनी सगाई की अंगूठी!

नयी दिल्ली। अगर आप महिला हैं और जॉब इंटरव्यू के लिए जा रही हैं तो जरा रुकिए और इस खबर को ध्यान से पढ़िए। जॉब इंटरव्यू पर जाने वाली महिलाओं को सलाह दी जा रही है। सलाह ये कि वो इंटरव्यू के लिए जाने से पहले अपनी सगाई की अंगूठी जरुर निकालकर रख लें। आपको बता दें कि ये नौकरी पाने का कोई टोटका नहीं बल्कि अमेरिका के एग्जिक्यूटिव रिक्रूटर, करियर काउंसलर ब्रूस हरविट्ज की सलाह है।

ring

अंगूठी बताती है हैसियत

ब्रूस ने लिंक्डिन पर लिखे अपने लेख के जरिए महिलाओं को ये सलाह दी है। ब्रूस का ये लेख सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अपने लेख में ब्रूस ने इसकी वजह भी बताई है। उनके मुताबिक जब कोई पुरुष महिला की उंगली में महंगी अंगूठी देखता है, तो वो यही समझता है कि महिला 'हाई मेंटिनेंस' है। इतना ही नहीं आपकी अंगूटी ऑफिस की दूस री महिलाओं में भी हीन भावना पैदा करती है।

ब्रूस के लेख के मुताबिक ऐसे में महिलाओं के लिए ये सलाह है कि वो इंटरव्यू पर जाने से पहले अपनी अंगूठी उतार लें। अपने दूसरे लेख में ब्रूस ने सगाई की अंगूठी को कारोबारी लेन-देन बताया है। उनके मुताबिक मंहगी अंगूठी पहनने वाली महिलाओं को पुरूष अपने ऑफिस के बजाए अपनी निजी जिंदगी में रखना ज्यादा पसंद करते हैं। हलांकि अपने इन लेखों की वजह से उन्हें लोगों की आ लोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+