Viral Video: अचानक स्कूल वैन से एक-एक नीचे गिरी लड़कियां, जानें आखिर क्या है पूरा मामला
Viral Video: हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसमें स्कूल वैन से लड़कियां एक एक कर नीचे गिरती नजर आ रही हैं। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। यहां स्कूल वैन से लड़कियों को गिरता देख हर किसी को हैरानी हो रही है। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मंजसपुर इलाके की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां बारी-बारी से गिरती नजर आ रही हैं। इस घटना के बाद लड़कियों को मामूली चोटे आई हैं। आस-पास के लोगों ने तुरंत लड़कियों की मदद की। अब पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि ये घटना 19 जून की है, जब ये घटना हुई तो वहां पर और भी लोग मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश है। वडोदरा के सहायक पुलिस आयुक्त प्रणव कटारिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ये घटना तरसाली रोड इलाके की है।
यहां पर सोसायटी में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, इसी में ये सारी रिकॉर्डिंग हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वैन से एक एक कर दो लड़कियां नीचे गिर जाती हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर इन बच्चियों को उठाया और उनका हालचाल पूछा।
इस बीच एक बच्ची रोने लगी और फिर दूसरी ने उसे गले लगाकर संभाला। इसके बाद लोग उन बच्चियों को सामने के एक घर में लेकर गए। पुलिस अधिकारी प्रणव कटारिया ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दो लड़कियां रिहायशी सोसायटी के अंदर सड़क पर स्कूल वैन से गिरती नजर आ रही हैं।
लड़कियों के साथ उनके बैग भी गिर गए। वीडियो में दिख रहे वैन चालक प्रतीक पढ़ियार को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने भी जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियों को मामूली चोटें आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications