सौंफ और जीरे के बीच उलझी गर्लफ्रेंड, हंसते-हंसते ब्वॉयफ्रेंड ने शेयर किया पोस्ट
Funny Post: वायरल पोस्ट में महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड से जीरे और सौंफ के बीच फर्क करने को कहती है। पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Jeera and Saunf post: अकसर लोगों को दालों में फर्क कर पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ वायरल हो रही एक स्टोरी में भी दिख रहा है। जहां ज्यादातर लोग दाल के बीच कंफ्यूज होकर अपनी मां से मदद मांगते हैं, वहीं जीरा और सौंफ के बीच उलझी एक महिला ने मदद के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड को मैसेज किया।
सौंफ और जीरे में अंतर
वायरल पोस्ट में महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड को जीरे और सौंफ की कुछ तस्वीरें भेजती है और पूछती है कि इसमें जीरा कौनसा है? तस्वीरें देखने के बाद लड़का जीरे और सौंफ में फर्क बताता है। देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
Sorry mumma main galat ladki ke sath fass gya 😭😭😭 pic.twitter.com/Yy328pQFSw
— Sumit✨ (@Anteryamiiii) April 3, 2023
ये मेरे परिवार की उम्मीदें...
इसके बाद जब गर्लफ्रेंड उसे थैंक्यू कहती है तो वो मजेदार इमोजी बनाकर हंसने लगता है। अब ब्वॉयफ्रेंड सुमित ने ये तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ट्विटर पर गर्लफ्रेंड संग बातचीत के स्क्रीनशॉट लड़के ने शेयर किया और लिखा सॉरी मम्मा, मैं गलत लड़की के साथ फंस गया। कमेंट सेक्शन में लड़के ने ये भी कहा कि बिल्कुल यकीन है कि वो मेरे परिवार की सभी उम्मीदों को मार देगी।
पोस्ट देखने के बाद शॉक हुए लोग
ट्वीट को 70 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बातचीत देखने के बाद लोग बेहद शॉक हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि भाई क्यों जले पर जीरा डाल रहा है यार। एक ने कहा कि ये चैट बहुत ही क्यूट है। मेरे वाले ने भी एक बार मुझे काढ़े की रेसिपी भेजी थी।
'बाद में तुझे ही करना है'
एक तीसरे यूजर ने कहा कि भाई वो तेरा टेस्ट ले रही है। बाद में तुझे ही करना है। एक ने कहा कि तुम्हारी मम्मी के अनुसार तुम्हारा डाउनफॉल शुरू हो गया है। एक ने कहा कि भाई सूंघ के तो पता लग सकता था ना। एक ने कहा कि पॉइंट तो है लेकिन उसे वो भी नहीं आता था।












Click it and Unblock the Notifications