बड़े से अजगर का सिर गोद में रखकर सहला रही लड़की, वायरल हुआ VIDEO
नई दिल्ली, 30 सितंबर: सांप की सैकड़ों प्रजातियां दुनियाभर में पाई जाती हैं। वैसे कोई सांप जहरीला हो या नहीं, उसको देखकर लोगों की हालत जरूर खराब हो जाती है। वहीं अगर किसी को अजगर दिख जाए, तो वो दूर भाग खड़ा होता है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको देखकर सभी हैरान हैं। (वीडियो-नीचे)

सिर को सहला रही लड़की
वायरल वीडियो में एक लड़की घर के बाहर बैठकर आराम से मोबाइल चला रही है, जबकि उसकी गोद में एक अजगर का सिर है। लड़की उसके सिर को सहला रही है और वो आराम कर रहा। वीडियो में देखने पर अजगर की लंबाई 7-8 फीट के करीब लग रही है। साथ ही उसका शरीर हिल रहा, ऐसे में ये साफ होता है कि वो जिंदा है।

कहां का है वीडियो?
ये वीडियो कहां का है, ये तो नहीं पता चला लेकिन इसे इंस्टाग्राम पर yournaturegram नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 18 सितंबर से अब तक इस पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही हजारों लोगों ने कमेंट करके हैरानी जताई। वैसे कुछ लोग इसे फेक और एडिटेड बता रहे, लेकिन अभी तक इसकी ठीक से पुष्टि नहीं हो पाई है।

शिकार को जकड़कर मारता है अजगर
वैसे अजगर जहर से शिकार नहीं करता, वो अपने शिकार को इतने कस कर जकड़ता है कि उसके अंदर की हड्डियां टूट जाती हैं। फिर वो उसे निगल लेता है। बाद में उनके अंदर का जहर शिकार को गलाकर उसे पचा देता है। बहुत से लोग लड़की को अजगर से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि कई बार अजगर द्वारा इंसानों के शिकार का मामला सामने आ चुका है।

'महिला को खाने जा रहा अजगर'
वीडिया पर मोहम्मद नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये सांप लड़की को खा जाएगा। वो सोच रही होगी कि वो इसे बेकाबू होने पर संभाल लेगी। वहीं Alex नाम के यूजर ने लिखा कि वो (अजगर) चुपके से इस महिला को खाने जा रहा है। जल्द ही इसका भी वीडियो सामने आएगा। इसके अलावा 'सितंबर मैन' नाम के यूजर ने लिखा कि सांप हमेशा इंसानों को अपने खाने की तरह देखता है। उसके अंदर कोई भावनाएं इंसानों के लिए नहीं होती।

रूस से आया ऐसा मामला
कुछ दिनों पहले रूस से ऐसा ही मामला सामने आया था। उस दौरान अस्त्रखान (Astrakhan) क्षेत्र में एक तरबूत के खेत में सांप मिला। तभी 55 साल का खेतिहर मजदूर वहां पर पहुंचा और उसने सांप को उठा लिया। सांप देखने में तो छोटा था, लेकिन वो जहरीली प्रजाति का है। कुछ देर तक वो उसे हाथ में लेकर स्टंट करता रहा, लेकिन बाद में उसने सारी हदें पर कर दीं।

तीसरी बार मिली मौत
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक उस शख्स ने सांप को जिंदा ही मुंह में डाल लिया। इसके बाद वो उसे गले तक ले गया और फिर बाहर निकाल लिया। इसे देखकर आसपास वाले हैरान रह गए और उसका वीडियो बनाने लगे। उत्साह ही उत्साह में उसने दूसरी बार सांप को मुंह में डाला और काफी देर रखने के बाद उसे बाहर निकाल लिया। दोनों बार उसकी किस्मत अच्छी थी, क्योंकि सांप ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। तीसरी बार जैसे ही उसने सांप को अंदर डाला वैसे ही उसने डंस लिया, जिससे मजदूर की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications