डांस प्लेटफॉर्म के बाद दिल्ली मेट्रो बना ब्यूटी पार्लर! सजती संवरती नजर आई ये लड़की

Delhi metro ka video: बिकनी गर्ल से लेकर, तू-तू मैं-मैं तक...स्कर्ट ब्वॉयज से लेकर, बंदर के पोल डांस तक... दिल्ली मेट्रो सफर कम और वायरल वीडियोज के लिए कुछ समय से ज्यादा चर्चा में है। मामले इतने बढ़े कि DMRC को नोटिस तक जारी करना पड़ गया।

लेकिन लगता है कि इस नोटिस का कोई खास फर्क पड़ता दिख नहीं रहा। हालिया वीडियो इस बात का जीता-जागता सबूत है। जी हां! दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लगता है लड़की ने सैलून खोल दिया है।
(वायरल वीडियो-नीचे)

Delhi metro

दिल्ली मेट्रो की बात ही अलग है
वायरल हो रहा वीडियो @HasnaZarooriHai पेज पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली मेट्रो की बात ही अलग है। वीडियो में ये मेट्रो कम और सैलून ज्यादा लग रही है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की अपने बालों के स्ट्रेट कर रही है। उसने स्ट्रेटनर का चार्जर मेट्रो के इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगाया हुआ है और आराम से अपने बालों को स्ट्रेट कर रही है।

मेट्रो को बनाया ब्यूटी पार्लर
सामने लोग बैठे हुए हैं और लड़की को हैरानी भरी नजरों से देख रहे हैं। बीते दिनों लोगों ने दिल्ली मेट्रो में पोल डांस से लेकर बिकिनी गर्ल तक को देखा। लेकिन इस बार डांस या फिर गाने का नहीं बल्कि लड़की के बालों को स्ट्रेट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो...

वीडियो देख भड़क उठे लोग
एक यूजर ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के कमाल, हर चीज इसके अंदर देखने को मिल जाएगी। एक ने कहा कि बस धोना बाकी है, ये मत पूछना कि क्या। एक और ने कहा कि दूसरी लड़की वीडियो को फिल्माने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। एक ने कहा कि ये स्त्री है और कुछ भी कर सकती है। एक ने कहा कि कल को वॉशिंग मशीन और आयरन भी प्लग कर लेना। जल्दी डंडे पड़ेंगे पुलिस वालों के।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+