लड़की ने पोस्ट किया Pizza पैन साफ करने का ऐसा वीडियो, जिसे लाखों लोगों ने देख लिया
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर जला हुआ पिज्जा पैन साफ करने का वीडियो काफी वायरल (viral video) हो रहा है। इस वीडियो को युट्यूबर (YouTuber) और टिकटॉक (Tiktok) स्टार आयला जायन (Ayla Jalyn) ने बनाया है। वायरल वीडियो में आयला पिज्जा पैन दिखाते हुए कहती हैं कि यह काफी गंदा है और मुझे इसे साफ करने में काफी परेशानी होने वाली है। वीडियो में भी आप पिज्जा पैन को जला हुआ देख सकते हैं।

आयला पैन साफ करने की ठान लेती हैं
वीडियो के अनुसार, एक जालीदार पिज्जा पैन पर काला रंग इस कदर जमा हुआ है कि उसकी जाली भी बंद हो गई है। आयला इस पैन को कुछ भी करके साफ करने की ठान लेती हैं। इसके बाद वह इसे साफ करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाती हैं। सबसे पहले आयला ने पिज्जा पैन को बर्तन वाले साबुन और पानी से साफ करने की कोशिश की लेकिन वो इसमें विफल हो गईं।

क्लीन स्प्रे का इस्तेमाल भी किया
इसके बाद वह क्लीन स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन पिज्जा पैन पर जमे गंद को देखते हुए वह सॉफ्ट ड्रिंक, बेकिंग सोडा और दूसरे केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी पिज्जा पैन का रंग वैसा का वैसा ही रहता है। इसमें कोई बदलाव नहीं आता। पैन की जाली अब भी बंद ही रहती हैं। लेकिन आयला यहीं हार नहीं मानतीं और बाकी तरीके अपनाती रहती हैं।

ड्रायर शीट और गर्म पानी का इस्तेमाल किया
इस बार वह ड्रायर शीट और गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसके बाद भी परिणाम कुछ खास नहीं होता, तब वह पैन पर अमोनिया का इस्तेमाल करती हैं। ये सब करने के बाद आयला उम्मीद नहीं छोड़तीं और उन्होंने इस पैन पर सफेद सिरका इस्तेमाल किया, सिरके के इस्तेमाल के बाद परिणाम उतना अच्छा नहीं था लेकिन उसके बाद वह स्क्रूड्राइवर से जाली का गंद निकालने की कोशिश करती हैं, लेकिन तब भी उन्हें अच्छा नहीं लगता है। तो वह बाद में उसे कूड़े में फेंक देती हैं।

2 मिलियन से अधिक बार देखा गया वीडियो
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यह काफी अच्छी एक्सरसाइज है। सोशल मीडिया पर अबतक इस वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो-
@aylajalyn I’m all for flavor but eww... 🤣
♬ original sound - aylajalyn
@aylajalyn 2nd attempt at cleaning the now “famous” pizza pan... 🤦🏼♀️
♬ original sound - aylajalyn
@aylajalyn FINAL attempt at cleaning the now “famous” pizza pan... 🙌
♬ original sound - aylajalyn
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications