WATCH: 'पल्लो लटके' पर लड़की ने दिखाई जानलेवा अदाएं, डांस परफॉर्मेंस पर दिल हार बैठे लोग
Pallo Latke dance: वायरल वीडियो एक लड़की का है, जो पल्लो लटके पर शानदार डांस स्टेप्स करती दिख रही है। लड़की के स्टेप्स लोगों का दिल जीत रहे हैं।

Pallo Latke dance: सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज ऐसे होते हैं, जो लोग खूब पसंद करते हैं। अगर आप भी किसी ऐसे वीडियो के लिए तरस गए हैं, जो आपके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान लेकर आए, तो वायरल हो रहा वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए।
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया आजकल अपना टैलेंट दुनिया को दिखाने का एक बढ़िया जरिया बन चुका है। बात फिर चाहे फेसबुक की हो ट्विटर की हो या फिर इंस्टाग्राम की। हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो इस बात का जीता जागता सबूत है।
लड़की के शानदार मूव्स
वायरल वीडियो में उत्साह से भरी एक लड़की का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। ज्योतिका टांगकी के फेमस ट्रैक पल्लो लटके पर लड़की एक समारोह में शानदार डांस कर रही है। वीडियो की शुरुआत में ही समझ आ रहा है कि ये परफॉर्मेंस बेहद शानदार है। जैसे ही लड़की डांस फ्लोर पर आती है, उसके स्टेप्स देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं।
इंटरनेट सेंसेशन बना वीडियो
ऑइंस्टाग्राम पर ये वीडियो dancewedding.in नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो देखते ही देखते वायरल होने लगा और सेंसेशन बन गया। वीडियो को 24000 से ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोग इसपर कमेंट्स भी कर रहे हैं। लड़की ने अपने शानदार डांस स्टेप्स और परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यहां देखें वीडियो...
क्या बोले लोग ?
एक यूजर ने लड़की के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि ये बहुत शानदार है। बहुत ही प्यारा है। एक ने कहा कि ये तो रॉकस्टार है। एक और ने कहा कि ये न केवल उसकी प्रतिभा को दिखाता है बल्कि उसकी परफॉर्मेंस के लोगों पर पड़े असर को भी दिखा रहा है। क्योंकि उसने अपने शानदार स्टेप्स से लोगों को चौंका और मंत्रमुग्ध कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications