तब भी सेल्फी का क्रेज... वायरल हुई 60 के दशक की एक तस्वीर, हाथों में iPhone लिए दिखाई दी महिला!

18के दशक की एक पेंटिंग खूब चर्चा में है। कई लोगों का मानना है कि पेंटिंग में लड़की के हाथ में फोन नजर आ रहा है, तो कईयों ने कहा कि ये फोन नहीं बल्कि प्रार्थना की किताब है।

Credit: Wikimedia Commons

Girl holding iphone in old pic: फोन हो, टैबलेट हो या फिर लैपटॉप, आज के वक्त में लोग स्क्रीन के इतने आदि हो चुके हैं कि किसी के पास ये ना देखने पर हैरानी होती है। हाल ही में 19वीं सदी की एक पेंटिंग जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है, जिसमें एक महिला आईफोन पकड़े नजर आ रही है।

1860 से द एक्सपेक्टेड वन नाम की इस कलाकारी को फर्डिनेंड जॉर्ज वाल्डमुलर ने चित्रित किया था। अब वर्तमान में ये जर्मनी के न्यू पिनाकोथेक म्यूजियम में रखी गई है।

महिला के हाथ में स्मार्टफोन
पेंटिंग में दिख रहा है कि एक महिला के हाथ में फोन है जबकि एक पुरुष दूर खड़ा उसका इंतजार करता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई, लोग कयास लगाने लगे कि महिला के हाथ में आईफोन है। ऐसे में देखते ही देखते कमेंट्स की भरमार होने लगी।

ये आईफोन नहीं...
एक यूजर ने कहा कि तब भी सेल्फी ली जाती थी। एक ने कहा कि ये आईफोन नहीं बल्कि नोकिया है। एक सेवानिवृत्त स्थानीय ग्लासगो सरकारी अधिकारी पीटर रसेल ने कहा कि जो चीज मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वो ये कि तकनीक में बदलाव ने पेंटिंग की व्याख्या को कितना बदलकर रख दिया है।

ये बड़ा बदलाव
उन्होंने आगे कहा कि ये बड़ा बदलाव है कि 1850 या फिर 1860 में हर एक दर्शक ने पहचान की होगी, जिसमें लड़की भजन या फिर किसी होली बुक में लीन है। आज के वक्त को इससे कंपेयर करने में कोई भी नहीं चूक रहा है। पेंटिंग में लड़की अपने स्मार्टफोन में व्यस्त नजर आ रही है।

एक्सपर्ट ने किया दावा
कई लोगों का मानना है कि महिला के हाथ में कोई गैजेट नहीं बल्कि एक प्रार्थना की किताब है। ustrian-paintings.at कला एजेंसी के सीईओ गेराल्ड वेनपोल्टर ने कहा, इस वाल्डमुलर पेंटिंग में लड़की अपने आईफोन के साथ नहीं बल्कि एक छोटी सी प्रेयर बुक के साथ व्यस्त है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने एक्सपर्ट के दावे का समर्थन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+