साइंस के चैप्टर ने खोल दी महिला के 21 साल पुराने अफेयर की पोल, लड़की को असली पिता का पता चला
नई दिल्ली। विज्ञान ने लोगों के जीनव ने नए आयाम स्थापित किए हैं। इसका कोई एक ट़ॉपिक आपके जीवन पर कितना असर डाल सकता है इसका अंदाजा शायद आपको भी मालूम नहीं होगा। लेकिन, अगर आपको क्लास में सिखाए गए एक साइंस एक्सपेरिमेंट से पता चले कि आप जिस परिवार में रह रहे हैं वह आपका नहीं है या फिर आपको गोद लिया गया है तो आप पर क्या गुजरेगी? हाल ही में एक लड़की को पता चला कि उसके पिता उसके बायोलॉजिकल पिता नहीं हैं। बल्कि उसके चाचा उसके पिता है। उसे इस बात का पता उसकी क्लास में पढ़ाए गए ब्लड ग्रुप के टाइप के बाद पता चला।

ब्लड ग्रुप ने खोल दी अफेयर की पोल
ट्विटर पर अन्या हैच नाम की लड़की ने इस घटना को शेयर किया है। उसने बताया कि उसके क्लास में ब्लड ग्रुप को लेकर पढ़ाया गया था। क्लास की एक लड़की का ब्लड ग्रुप AB है। जबकि उसकी मां का ब्लड ग्रुप A है तो वहीं उसके पिता का ब्लड ग्रुप O था। माता-पिता के ब्लड ग्रुप के हिसाब से उसका ब्लड ग्रुप AB होना असंभव था। जब उसने इस बारे में अपने टीचर को बताया तो टीचर ने कहा कि इसमें कोई गलती हुई है। घर जाकर एक बार अपने माता पिता से उनके सही ब्लड ग्रुप की जानकारी लो।

उसकी मां का पिता के भाई के साथ अफेयर था
हालांकि, जब उसने ऐसा किया, तो उसका एक हिला देने वाले सच से सामना हुआ। उसने अपने माता-पिता से कहा कि आपके ब्लड ग्रुप में कोई गलती हुई है। फिर से चेक करवाएं। इसके बाद जब उसने इस मामले की खोजबीन की तो पता चला कि जिसे वह अबतक अपना पिता मान रही थी, दरअसल वह उसके पिता थे ही नहीं। उसकी मां का पिता के भाई के साथ अफेयर था। जिसे उसकी मां ने छुपाया हुआ था।

पिता के भाई उसके बायोलॉजिक पिता हैं
उसके पिता के भाई उसके बायोलॉजिक पिता हैं। उसकी मां ने इस बात को 21 साल तक दुनिया के सामने छुपाकर रखा। इस खुलासे के बाद उसके मां-पिता का तलाक हो गया है। लड़की ने इस घटना को क्लास में शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications