15 साल की उम्र से डेटिंग कर रही लड़की! अब लोगों को सिखा रही रिलेशनशिप का अजब-गजब ज्ञान
कई बार अपनी जिंदगी में भले ऊफान मचा हुआ हो लेकिन लोग दूसरों को ज्ञान देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ एक लड़की ने उस वक्त किया, जब वो लोगों को डेटिंग के बारे में एडवाइस देने लगी। लेकिन लगता है लोगों को इसकी एडवाइस खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हम बात कर रहे हैं लॉस एंजेलिस की एक मशहूर टिकटॉकर जिया की, जिनका रिलेशनशिप को लेकर लोगों से हटकर थोड़ा अलग रवैया है। वे मानती हैं कि रिलेशनशिप मजबूत तभी होगा जब आप अपने पार्टनर पर कुछ खास तरह की पाबंदियां लगाएंगे।

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल की जिया बताती हैं कि किसी शख्स के साथ रिलेशनशिप में आने को लेकर उनकी कुछ शर्ते हैं। इन शर्तों के बारे में उन्होंने कहा कि उनका पार्टनर किसी इंस्टाग्राम मॉडल को फॉलो ना करता हो, वो अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ प्राइवेट फोटोज ना शेयर करता हो। साथ ही आपस में पासवर्ड भी शेयर करता हो। अगर ये सभी बातें प्रेमी मानेगा, तो ही कोई भी रिलेशनशिप मजबूत होगा।
जिया आगे कहती हैं कि दोनों को हमेशा अपने फोन ऑन रखने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई बात होती है या फिर हमें एक दूसरे की जरूरत हो तो फोन इस कंडीशन में हमेशा ऑन रहना चाहिए। जिया ने ये भी कहा कि ये जानना बेहद जरूरी है कि आपका पार्नटर कब कहां है। जिया की ये सभी बातें सुनने के बाद लोग झल्लाकर ये सब गलत बताने लगे।
कई लोगों ने कहा कि इससे रिलेशनशिप मजबूत होगा ये तो पता नहीं लेकिन कमजोर जरूर हो जाएगा। एक ने कहा कि पार्टनर पर इतनी सारी पाबंदियां लगाना किस हद तक सही है?












Click it and Unblock the Notifications