Delhi Metro में 'बिकनी गर्ल' के बाद महिला ने पंजाबी गाने पर किया डांस, लोग बोले- 'बस इतना जिगरा चाहिए'
Girl dancing in Delhi Metro: हाल ही में लोगों की भीड़ से भरी मेट्रो में एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसे अटेंशन पाने का तरीका बताया तो कईयों ने लड़की की तारीफ की।

Delhi Metro video: आजकल मेट्रो में डांस से लेकर अजब गजब हरकतें करना एक ट्रेंड सा बन पड़ा है। न जाने कितने इन्फ्लुएंसर्स मेट्रो में कुछ ना कुछ करते दिखते हैं। और कई ऐसे भी हैं, जो मेट्रो के इस ट्रेंड को इन्फ्लुएंसर्स बनने की होड़ में आगे बढ़ाते भी दिख रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और क्लिप चर्चा में है।
(वीडियो-नीचे)
चर्चा में ये लड़की
बीते दिनों आपने बिकिनी गर्ल से लेकर डांस करते न जाने कितने ही लोगों को मेट्रो में अजीबोगरीब हरकतें करते देखा होगा। हाल ही में एक लड़का मेट्रो में अश्लील हरकत करता नजर आया। अब इसके बाद फिर एक लड़की चर्चा में है।
मास्क पहने किए डांस मूव्स
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की स्कर्ट पहने डांस करती दिख रही है। क्लिप में लड़की मास्क पहने दिख रही है और डांस मूव्स दिखा रही है। ये वीडियो @itz__officialroy नाम की इस महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वो मशहूर पंजाबी गाने शेप बाय काका पर नाचती दिख रही है। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
पीछे खड़ी लड़की ने किए एक्शन
पोस्ट को कैप्शन देते हुए महिला ने लिखा कि पीछे वाली महिला मेरी परफॉर्मेंस को एन्जॉय कर रही थी। उसने आगे स्टेशन पर मुझसे बात भी की और कहा कि मैं उन सभी लोगों के लिए एक अच्छी कलाकार हूं, जो इस बात की सराहना करते हैं। बहुत से लोग हमारा मजाक भी उड़ाते हैं। मुझे पता है कि इसकी अनुमति नहीं है लेकिन मैंने मेट्रो में पहली बार ऐसा कुछ किया। असल में मैंने इस वाइब को एन्जॉय किया।
वायरल हुआ ये वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा। कई लोग तो लड़की की परफॉर्मेंस के कायल ही हो गए। हालांकि, कईयों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। वहीं कई लोगों ने इसे अटेंशन लेने का एक असफल तरीका भी कहा। कई यूजर्स का कहना है कि साथी यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो को ऐसे लोगों से जुर्माना वसूलना चाहिए।
कई लोगों ने की कॉन्फिडेंस की तारीफ
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सुंदर तो दूसरे ने लड़की के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ की। एक ने कहा कि मैं भी इस तरीके के वीडियोज बनाऊंगा। आपके कॉन्फिडेंस को सलाम करता हूं। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं, जो दोबारा इस तरह की हरकत देखने के बाद कापी हैरान हैं। एक यूजर ने कहा कि क्या ही हो रहा है यार। एक और ने कहा कि ये बंद होना चाहिए।
लोगों ने दिए जमकर रिएक्शन
कईयों ने कहा कि मेट्रो में इस तरह डांस करने पर पाबंदी है। इस काम के लिए आप पर फाइन भी लगाया जा सकता है। ये बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले मेट्रो के अंदर बनाए जा रहे इस तरह के रील्स और वीडियोज बनाए जाने के बाद दिल्ली मेट्रो ने वॉर्निंग भी दी थी। हाल ही में इस तरह की हरकत तो मेट्रो प्रशासन ने गैरकानूनी बताया था।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications