Video: दिल्ली की सड़कों पर चलती कार में रातभर बिंदास नाचती रही लड़की
दिल्ली की सड़कों पर पूरी रात चलती कार में बिंदास नाचती रही है लड़की। लाखों लोगों ने देखा वीडियो।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की ओपन कार में दिल्ली की सड़कों पर नाचती दिख रही है। लड़की तेज रफ्तार कार में नाचती रहती है। रात के वक्त तेज रफ्तार कार में लड़की के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो को फेसबुक पर Seedhe jaakey u-turn नाम के पेज पर अपलोड किया गया है। हलांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो दिल्ली की कौन ही जगह की है। वीडियो में दिख रही बस से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये साउथ दिल्ली का एरिया है। जहां ये लड़की खुली कार में बड़ी आसानी से डांस कर रही है। वहीं इस कार के पीछे आ रही कार में बैठे कुछ लड़कों ने अपने मोबाइल से इस वीडियो को बनाया है।
वीडियो से मालूम होता है कि रात के वक्त जब की पीक ऑवर है लड़की खुली कार में डांस करती जा रही है। उसके डांस के चलते न केवल उसकी कार चलपा रहे ड्राइवर को असुविधा हो रही है बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों का ध्यान भी खींच रहा है, जिसकी वजह से दुर्घटना भी हो सकती है। वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी कई बार लालबत्ती पर रूकती है, लेकिन कहीं भी कोई ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आता जो उस लड़की को रोक सके। देखिए दिल्ली की लड़क पर लड़की का बिंदास डांस....
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications