बिना चेहरे के पैदा हुई इस बच्ची ने दी मौत को मात, डॉक्टर को नहीं थी बचने की उम्मीद फिर हुआ चमत्कार
कोशिश करें तो मौत को भी हराया जा सकता है। इसे एक छोटी सी बच्ची ने सच कर दिखाया है।ब्राजील के बारा डी साओ फ्रांसिस्को में एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ था जिसे देखकर डॉक्टर ने कह दिया था कि ये ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाएगी
ब्रासीलिया,अक्टूबर 10। कोशिश करें तो मौत को भी हराया जा सकता है। इसे एक छोटी सी बच्ची ने सच कर दिखाया है। ब्राजील के बारा डी साओ फ्रांसिस्को में एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ था जिसे देखकर डॉक्टर ने कह दिया था कि ये ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाएगी। हालांकि मेडिकल साइंस की उस भविष्यवाणी को गलत साबित करते हुए आज उसने जिंदगी और मौत की जंग को जीत लिया है।

बिना आंख, नाक के पैदा हुई बच्ची
ब्राजील के बारा डी साओ फ्रांसिस्को में एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ था जिसके पास चेहरा ही नहीं था। जब डॉक्टरों ने देखा तो वो भी उसे देखकर हैरान रह गए थे कि आखिर बिना आंख, नाक के इस बच्ची का जन्म कैसे हुआ है ? डॉक्टरों की टीम को लगा कि ये बच्ची ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाएगी। जब परिवार वालों की इसकी जानकारी दी गई तो परिवार के सभी सदस्यों की खुशी मातम में बदल गई थी।

परिवार कर रहा था अंतिम संस्कार की तैयारी
मेडिकल साइंस के अनुसार उस छोटी सी बच्ची के चेहरे की 40 हड्डियां विकसित नहीं हो पाई थी इसलिए उसके पास न तो आंख थी और न ही नाक, कुल मिलाकर कहें तो उसके पास चेहरा ही नहीं था। ऐसे में डॉक्टर की टीम ने परिवार को भी बता दिया था कि ये ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह पाएगी। जिसके बाद परिवार वाले अपने कलेजे पर पत्थर रखकर उस नन्हीं सी जान के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पूरे अस्पताल में मातम सा पसर गया था लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

बच्ची ने मौत को दी मात
आपको बता दें उस दुख की घड़ी में जहां परिवार वालों ने आस छोड़ दी थी वहीं दूसरी तरह वो बिना चेहरे की बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ ही थी और इसी तरह कुछ घंटों का वो वक्त दिन दिन में बदल गया। जब दो दिन तक उस छोटी सी बच्ची ने हार नहीं मानी तो डॉक्टरों ने उसे एक विशेषज्ञ के पास भेज दिया। जहां पर एक सप्ताह तक उसको देख- रेख में रखा गया और फिर उस बच्ची ने मौत को मात देते हुए जीने का फैसला किया। एक सप्ताह बाद भी जब बच्ची जिंदा थी तो उसे उसके परिवार वालों को दे दिया गया।

चेहरे की हो चुकी है आठ सर्जरी
विटोरिया मार्चियोली के आंख, नाक और मुंह की आठ सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टर समेत परिवार वाले किसी भी तरह से उसे जिंदा रखना चाहते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका के टेक्सास अस्पताल में भी उसकी एक अन्य सर्जरी की गई। इस बच्ची के इलाज में काफी पैसे भी लगते हैं और काफी लोग इस बच्ची को नई जिंदगी देने में मदद भी कर रहे हैं।

हाल ही में मनाया 9वां जन्मदिन
उस बच्ची को पैदा हुए काफी साल हो गए हैं और वो अपने परिवार वालों के साथ बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उसने अपना 9वां जन्मदिन मनाया है। जो भी विटोरिया मार्चियोली को देखता है वो आज भी हैरान रह जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बच्ची के जिंदा रहने का श्रेय उसके माता- पिता को जाता है क्योंकि वो लोग उसकी काफी अच्छे तरीके से देखभाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications