मृत पिता के साथ बेटी का खिलवाड़! कुत्ते वाला फिल्टर लगाकर वायरल कर दिया VIDEO
सिर से पिता का साया उठना किसी भी बच्चे के लिए दुनिया का सबसे बड़ा गम होता है। मां बाप ऐसा खजाना हैं जो जिंदगी में सिर्फ एक ही बार मिलते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि इस खजाने की कद्र हर किसी को हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की चीखकर गवाही दे रहा है। क्लिप में लड़की अपने मरे हुए पिता की फूल माला वाली फोटो पर फिल्टर लगा रही है वो भी कुत्ते वाला फिल्टर। ये सब देखने के बाद लोग भड़क उठे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की दिख रही है और उसके पीछे एक शख्स की तस्वीर लगी है, जो उसके पिता हैं। तस्वीर पर फूल माला चढ़ी हुई है। लड़की ने वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म का इमोशनल गाना वीडियो पर लगाया हुआ है। हैरत की बात तो ये है कि देखते ही देखते ये लड़की अपने मृत पिता की तस्वीर पर अजीबोगरीब फिल्टर लगाने लगती है।

वीडियो में लड़की ने पिता की तस्वीर के ऊपर बाबा लिखा हुआ है। क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि लड़की ने अपने पिता की फोटो पर कुत्ते वाला फिल्टर लगाया हुआ है। अपनी वीडियो पर भी वो इस फिल्टर को लगाती है। क्लिप देखने के बाद लोगों का बस यही कहना है कि ये आजकल की पीढ़ी को क्या हो गया है। लोग व्यूज और लाइक्स पाने के चक्कर में कुछ भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि ये मुझे क्या क्या देखना पड़ रहा है। वहीं एक ने परेश रवाल का क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि ऊठा ले रे बाबा। कई लोग लड़की के इस बिहेवियर को बेहद गलत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि आजकल लोग रिश्तों को भी दांव पर रखने से नहीं चूक रहे हैं। बस सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी किए जा रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications