समुद्र के किनारे मिला 'रहस्यमयी जीव', फुटबाल से भी ज्यादा बड़ी होती हैं आंखें, देखकर भागे लोग

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: पृथ्वी के 70 फीसदी से ज्यादा हिस्से में पानी है। जिसमें जीवों की करोड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं। इसमें से बहुत का पता वैज्ञानिकों ने लगा लिया है, लेकिन कुछ जीव ऐसे हैं जिनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अब जापान के तट पर एक अजीबोगरीब जीव देखने को मिला, जिसको देखकर लोग हैरान रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि ये जीव पृथ्वी का रहने वाला है या दूसरे ग्रह से आया है।

एक्वेरियम में रखा गया

एक्वेरियम में रखा गया

डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में जापान के फुकुई में ऊगू बीच पर एक जीव दिखा, जिसकी बनावट मछली या अन्य जलीय जीवों से अलग थी। शुरू में तो लोग उसके पास भी जाने से डर रहे थे, लेकिन जब जीव विशेषज्ञों ने बताया कि वो इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है तो लोग उसके फोटो-वीडियो लेने के लिए जुट गए। जीव अभी भी जिंदा है, इस वजह से उसे सकाई शहर के एकिजेन मात्सुशिमा एक्वेरियम में रखा गया है।

9 फीट लंबाई

9 फीट लंबाई

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक लोग सुबह के वक्त बीच पर टहलने निकले थे, तभी उनको एक जीव दिखाई दिया, जो लाल रंग का था। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जीव की लंबाई 9 फीट थी और उसका वजन एक हाथी के बच्चे के बराबर था। उसको देखने पर ही लग गया था कि वो जमीन पर चलने में असमर्थ हैं।

शर्मिले होते हैं स्क्विड

शर्मिले होते हैं स्क्विड

वैज्ञानिकों के मुताबिक ये जीव दिखने में भयानक था, लेकिन वो स्क्विड है। ये पानी में बहुत ही तेज रफ्तार से भागते हैं। इनके अंदर रीढ़ की हड्डी नहीं होती, जिस वजह से वो पानी के बाहर चल नहीं पाते हैं। सबसे खास बात तो ये है कि ये बहुत ज्यादा शर्मिले होते हैं। इस वजह से 2002 से पहले किसी जिंदा स्क्विड की फोटो नहीं थी, लेकिन 2006 में इसको फिल्माया गया। वैसे जो स्क्विड जापान में मिला है वो मजह 9 फीट की है, लेकिन उसकी लंबाई 43 फीट तक हो सकती है। साथ ही उनकी आंखें भी फुटबाल से ज्यादा बड़ी होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+