पुरातत्‍वविद ने ढूढ़ निकाला दुर्लभ प्रजाति का 64 पैरों वाला कीड़ा, जानें क्‍या है इसकी खासियत

giant millipedes fossil with 64 legged, largest arthropod in history

नई दिल्‍ली, 6 जनवरी। दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी पड़ी हैं। हमारी प्रकृति में ऐसी तमाम जीव-जन्‍तु और जीवाश्‍म छिपे हुए जिनकी हमने कल्‍पना भी नहीं की है। ऐसा ही अजूबा पुरात्‍वविद ने खोज निकाला है ये है 64 पैरों वाला कीड़ा है। बताया जा रहा है कि इस कीड़े का इतिहास डायनासोर से भी पुराना हो सकता है।

जानें क्‍या है इसका नाम और खासियत

जानें क्‍या है इसका नाम और खासियत

पुरातत्‍वविद ने इस कीड़े की खोज की है। इसका नाम मिलिपेड है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये अब तक धरती का सबसे बड़ा जीव रहा होगा। ये मिलिपेड नाम का जो जीवाश्‍म मिला है उसका वजन 110 पाउंड है और ये जीवाश्‍म 200 से 359 मिलियन साल पहले का है ये बताया जा रहा है।

डायनासोर से भी पुराना है इसका वजूद

डायनासोर से भी पुराना है इसका वजूद

इंग्लैंड के नॉर्थम्बरलैंड में मिले इस जीवाश्‍म का इतिहास डायनासोर से भी लगभग 100 मिलियन साल पहले का बताया जा रहा है। भारी भरकम चट्टान तोड़ने पर ये सामने आया। इसको कई लोगों ने मिलकर निकाला। इसके बारे में पता लगा पाना आसान नहीं होगा क्‍योंकि मरने के बाद इसका शरीर विकृत हो जाता है इसलिए जो जीवाश्‍म मिले हैं वो पिघला हुआ आवरण है जो पानी में बहा देता है। अभी भी जीवाश्म का सिर नहीं मिला है जिसके कारण इसके बारे में पूरी जानकारी जुटा पाना अभी भी काफी पेचीदा है। विशेष जीवाश्म ने एक एक्सोस्केलेटन को बचाए रखा है जिसके कारण इसके आकार की पुष्टि हुई है।

इसके 64 पैर हैं

इसके 64 पैर हैं

20 दिसंबर, 2021 को जर्नल ऑफ द जियोलॉजिकल सोसाइट के रिसर्च में पाया गया कि इस जीवाश्म के आर्थ्रोप्लुरा नमूने का वजन 110 पाउंड रहा होगा। इससे पहले दो आर्थ्रोप्‍लुरा के दो बार सैंपल मिले लेकिन वो जर्मनी में मिले थे जिनका शेप छोटा था लेकिन ये जीवाश्‍म काफी बड़ा है। इस जीवाश्‍म के पैरों के निशान के आधार पर रिसरचर्स को जानकारी मिली जिसामें जीवाश्‍म के 32 पार्ट थे। जिसके आधार पर अनुमान है कि हर पार्ट के दो पैर रहे होंगे जिसके आधार पर 64 पैर होंगे। जो कि अब तक सर्वाधिक पैरों वाला जीवाश्‍म होगा। हालांकि अभी भी इस जीवाश्‍म पर शोध जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+