गर्लफ्रेंड के साथ नदी में बोटिंग करने गया था शख्स, 'दैत्याकार मछली' को देख उड़ गए होश

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: पानी में मछली की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं। इसमें से कुछ तो चावल के दाने से भी छोटी होती हैं, जबकि कुछ इतनी बड़ी की वो इंसानों को जिंदा निगल जाएं। हाल ही में कनाडा में एक शख्स मछली पकड़ने निकला था, लेकिन उसके हाथ 'पानी का दैत्य' लगा। जिसको देखकर ही उसकी हालत खराब हो गई। अब उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कायकिंग का था प्लान

कायकिंग का था प्लान

दरअसल कनाडा के रहने वाले ब्रेडन राउज अपने गर्लफ्रेंड के साथ मछली पकड़ने निकले थे। वो दोनों फ्रेजर नदी में बोट से गए। दोनों का प्लान था कि वो पहले कायकिंग करेंगे, इसके बाद वहां पर मछलियां पकड़ेंगे। आमतौर पर इस इलाके में छोटी मछलियां पाई जाती हैं, जिस वजह से उन्होंने उसी हिसाब से तैयारी की थी।

25 मिनट बाद आई नजर

25 मिनट बाद आई नजर

ब्रेडन के मुताबिक उन्होंने पानी में जैसे ही कांटा डाला, कुछ देर बाद वहां पर हलचल हुई। उनको लगा कि कोई छोटी मछली फंसी है, इस वजह से उन्होंने कांटा खींचना शुरू कर दिया, लेकिन वो काफी भारी लग रहा था। इसके बाद मछली तेजी से दूसरी ओर जाने लगी। जिस वजह से उसे पानी से बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। करीब 25 मिनट तक उन्होंने मशक्कत की, तब जाकर तट के किनारे मछली साफ नजर आई।

8 फीट थी लंबाई

8 फीट थी लंबाई

मछली को देखकर ब्रेडन के होश उड़ गए थे। वो कोई आम मछली नहीं लग रही थी, उसका आकार इंसानों से भी बड़ा था। आमतौर पर ऐसी मछलियां नदियों में नहीं पाई जाती हैं। ब्रेडन के मुताबिक विशालकाय 'डायनासोर' मछली को देखकर वो हैरान रह गए, लेकिन बाद में पता चला कि वो स्टर्जिन मछली है। जिसकी लंबाई 8 फीट थी और वजन 158 किलो के आसपास था। बाद में दोनों ने मिलकर उसके साथ कई फोटोज खिंचवाए।

लोग कहने लगे पागल

लोग कहने लगे पागल

उन्होंने कहा कि जब मैंने लोगों को वापस आकर उस मछली का किस्सा सुनाया, तो सब मुझे पागल कहने लगे, लेकिन उन्होंने सबूत के तौर पर फोटो दिखा दी। इसके बाद सब हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उतनी बड़ी मछली को देखकर वो दोनों डर गए थे, लेकिन बाद में वो काफी रोमाचंक लगने लगा। वैसे स्टर्जिन मछली अपने आकार और लंबाई के लिए काफी फेमस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+