सोते समय लड़की के प्राइवेट पार्ट छूता था भूत!, CCTV ने किया 'काले साए' को बेनकाब
नई दिल्ली, 02 सितंबर: आम जीवन में कई बार आपने पढ़ा होगा कि, कई लोग प्रेत और आत्माओं के चुंगल में फंस जाते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स इन्हें पैरानॉर्मल एक्टिविटी की नाम देते हैं। सिंगापुर में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को ऐसा महसूस होता था कि रात में भूत उसके साथ छेड़खानी करता है। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने भूत का पर्दाफाश किया।

सोते समय न्यूड लड़की को करता था टच
सिंगापुर के हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड के एक पब्लिक हाउसिंग में रहने वाली इशे नाम की युवती को लगता था कि रात में उसे कोई आत्मा उसका शारीरिक शोषण कर रही है। महिला जब सोने जाती थी, तब उसके लगता था कि, कोई उसके ब्रेस्ट को टच कर रहा है। कोई उसे किस कर रहा है, यहां तक उसे महसूस होता था कि, उसके शरीर के अलग -अलग हिस्सों पर कोई हाथ फेर रहा है।

लड़की को कमरे में दिखा काला साया
महिला जब जागती थी, तो उसके अपने कमरे में एक काला साया दिखता है। महिला मानने लगी थी कि, उसके कमरे में भूत आता है और रात में उसका यौन शोषण करता है। जबकि दिन में उसके साथ किसी भी तक की कोई हरकत नहीं होती है। शिन मिन डेली न्यूज ने बताया कि 29 अगस्त को अब 30 वर्षीय महिला ने अदालत में अपने कष्टदायक अनुभव साझा किया।

रात में महसूस हुआ कि, कोई उसे चूम रहा है
अपनी गवाही में महिला ने बताया कि, उसने और उसके बॉयफ्रेंड ने पिछले साल मई में एक फ्लैट किराए पर लिया था। जून में मकान मालिक ने कथित तौर पर उनका स्वागत करने के लिए एक शराब पार्टी दी थी। पार्टी में नशा होने के बाद में अपने कमरे में वापस आ गई। नहाने के बाद में सोने चली गई। रात में महसूस हुआ कि, कोई उसे चूम रहा है।

बॉयफ्रेंड को मकान मालिक पर हुआ शक, लेकिन...
महिला ने बताया कि, शुरू में मुझे लगा कि मेरा बॉयफ्रेंड मुझे किस कर रहा है, जब मैंने उठकर देखा तो मेरा बॉयफ्रेंड नहीं था। मैंने कमरे में काला साया देखा। मेरा प्रेमी गंजा है, जबकि उस भूत के सिर पर काफी बाल थे। महिला का आरोप है कि यह पूरा मामला करीब 10 मिनट तक चला और उसके बाद उसका प्रेमी नहाकर कमरे में लौटा। महिला ने जब उसे ये बात बताई तो उसने कहा कि, वह मकान मालिक हो सकता है। लेकिन महिला ने सिर्फ काला साया देखा था, इसलिए वह अपने कन्फ्यूज था।

दोनों में नग्न होकर सोना भी बंद कर दिया
महिला ने बताया कि, उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि, मकान मालिक और उसकी पत्नी अक्सर देवताओं से प्रार्थना करने के लिए थाईलैंड जाते हैं। इसके बाद उन्होंने भूतों की बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को फोन नहीं किया। उन्होंने अपने कमरे में कैमरा लगाने का फैसला किया। इसके साथ ही उन दोनों में नग्न होकर सोना भी बंद कर दिया। मकान मालिक ने 14 अगस्त को फिर से शराब पार्टी रखी।

सीसीटीवी ने खोला राज
महिला शराब का नशा होने के बाद फिर से सोने चली गई। तभी करीब रात 12.56 एक काला साया बिस्तर के पास बैठा दिखा। इससे पहले उसने कमरे में लगी लाइटों को बंद कर दिया। लेकिन कैमरे नाइट विजन के थे। तो उन्होंने पूरी घटना के कैद कर लिया। सीसीटीवी में मकान मालिक को कमरे में प्रवेश करते और उसे छूते हुए देखा जा सकता है लेकिन उस रात महिला पूरी तरह से सो नहीं रही थी और वह जाग गई।

सीसीटीवी में मकान मालिक पकड़ा गया
और मकान मालिक पकड़ा गया, लेकिन जाने से पहले उसे कहा कि, तुम्हारा प्रेमी नहा रहा है, क्या तुम ठीक हो। सीसीटीवी से खुलासा हुआ कि, उसे कोई प्रेत नहीं बल्कि उसका मकान मालिक गलत जगहों पर रात में छूता था। जिसे वह भूत समझ रही थी। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसे यौन शोषण के मामले में चार्ज नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications