Ram Ayenge Song: जर्मनी की सिंगर ने गाया 'राम आएंगे...' इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
Ram Ayenge German Version: अयोध्या के राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले, जर्मन गायिका कैसेंड्रा माई स्पिटमैन ने राम आएंगे के गायन से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में स्पिटमैन को खूबसूरती से भक्ति गीत गाते हुए दिखाया गया है।
(वीडियो-नीचे)
एएनआई ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, डुइसबर्ग, जर्मनी। जर्मन गायक कैसेंड्रा मॅई स्पिटमैन ने भक्ति गीत 'राम आएंगे' गाया है। राम भजन का उनका गायन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में एक शख्स स्पिटमैन से अनुरोध करता है कि क्या वह राम आएंगे गा सकती है, जिस पर वो खुशी से हां कहती है। फिर वो अपनी इमोशनल आवाज में भक्ति गीत गाना शुरू कर देती है। अब ये भावुक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
इस पोस्ट को 18 जनवरी को शेयर किया गया था. शेयर किए जाने के बाद से इस पर करीब दो लाख व्यूज आ चुके हैं। पोस्ट को लगभग 10,000 लाइक भी मिले हैं और यह संख्या अभी भी बढ़ रही है।
एक यूजर ने लिखा कि अद्भुत। हिंदी में इतनी बेहतरीन आवाज और मॉड्यूलेशन। वह वाकई अद्भुत हैं। दूसरे ने कहा कि ये बेहद सुंदर है।' एक तीसरे ने कमेंट करते हुए कहा कि भारत और जर्मनी के बीच संबंधों का ऐसा प्रदर्शन। चौथे ने पोस्ट किया, खूबसूरत आवाज। पांचवें ने कहा,उनका हिंदी उच्चारण बहुत बढ़िया है! भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।
इससे पहले, हैदराबाद के एक व्यक्ति ने कार पर लगी राम मंदिर की प्रतिकृति की अपनी अद्भुत रचना से नेटिज़न्स का ध्यान आकर्षित किया था। सुधा कार म्यूजियम द्वारा बनाए गए इस मोबाइल मंदिर को उनकी योजना गांवों तक ले जाने की है ताकि अयोध्या लोगों के दरवाजे तक पहुंच सके।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications